फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgdf

Noida News: सस्ता आईफोन पड़ा महंगा, आठ लाख लेकर युवक हुए रफूचक्कर

Wed, 07 Oct 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
dfsgdf
आई फोन दिलाने के लिए बुलाया और 8 लाख लेकर भागे बदमाश
विज्ञापन

- आईफोन दिलाने के नाम पर सेक्टर-46 में बुलाया, रुपये लेने के बाद हो गए फरार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सस्ते में आईफोन दिलाने का झांसा देकर तीन दोस्तों से आठ लाख रुपये लेकर दो युवक फरार हो गए। आरोप है कि रुपये लेकर बदमाशों ने फोन ग्रेनो वेस्ट में देने की बात कही और बाइक से आगे निकल गए। कुछ दूर जाने के बाद दोनों मोबाइल बंद कर लापता हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत लेकर सेक्टर-46 पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगा रही है कि आठ लाख रुपये कहां से लेकर आए थे।
दिल्ली निवासी देवांश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है कि उन्हें अपने दो दोस्तों के लिए आईफोन के महंगे मॉडल खरीदने थे। नोएडा में सस्ते फोन मिलने की जानकारी के बाद सेक्टर-3 निवासी मोहम्मद अस्की और सेक्टर-12 निवासी अभिजीत तंवर से संपर्क हुआ। दोनों ने कम कीमत में फोन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सोमवार रात आरोपियों ने देवांश को सेक्टर-46 बुलाया। वह अपने दोस्त के साथ कार से पहुंचे और आठ लाख रुपये दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद दोनों ने बताया कि फोन ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में मिलेंगे। आरोपी बाइक से आगे और पीड़ित कार से पीछे चल पड़े। कुछ दूरी पर दोनों लातपा हो गए। पीड़ित बताए गए पते पर पहुंचे और करीब एक घंटे इंतजार किया, लेकिन आरोपी नहीं आए। इसके बाद पीड़ित चौकी पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस ने रकम के स्रोत को लेकर सवाल किए। देवांश ने बताया कि रकम तीनों दोस्तों ने अलग-अलग स्रोतों से जुटाई थी। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed