Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: भाजपा के स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए वरिष्ठ कार्यकर्ता

Mon, 06 Apr 2026 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
dfsg
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्क
भाजपा के स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए वरिष्ठ कार्यकर्ता
विज्ञापन

- दादरी विधायक ने अपने आवास पर फहराया पार्टी का झंडा
- पूरे जिले में बूथ स्तर पर भी आयोजित हुए कार्यक्रम, लोगों को दी गई डबल इंजन सरकार के कामों की जानकारी

फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भाजपा ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान जिला कार्यालय पर संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वहीं बूथ स्तर पर कार्यक्रम के जरिए डबल इंजन की सरकार के कामों के बारे में जानकारी कार्यकर्ताओं ने दी। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने स्थापना दिवस पर अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया।

तिलपता स्थित भाजपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने ध्वजारोहण किया। जिन कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उनमें पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल रहेए। इनको शॉल उढ़ाकर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सम्मान देकर उनके संगठन को मजबूती देने वाले कामों को याद किया। सम्मानित होने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों में एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, प्रणीत भाटी, रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, गजेंद्र मावी शामिल रहे। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में सुभाष भाटी, वेदप्रकाश गुप्ता, सरन गोयल, मूलचंद शर्मा, दिनेश्वर दयाल, डॉ. जतन लाल गर्ग, देवीशरण शर्मा, समरपाल चौहान, चौ. भूले सिंह, प्रदीप मंगल, विजय गौतम, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed