फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: डिग्री लेकर बेरोजगार नहीं, हुनर लेकर निकले युवा

Wed, 07 Oct 2026 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
dfsg
ग्रेटर नोएडा। आज के दौर में केवल डिग्री हासिल कर लेना नौकरी की गारंटी नहीं है। कंपनियों की जरूरतें तेजी से बदल रही हैं और रोजगार बाजार में वही युवा आगे बढ़ रहे हैं, जिनके पास डिग्री के साथ जरूरी कौशल और व्यावहारिक समझ है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए शारदा यूनिवर्सिटी में उत्तर प्रदेश सरकार की पहल यूपी राइज का आयोजन किया गया। छात्रों ने लाइव पिच सेशन, इंडस्ट्री केस चैलेंज और कॉर्पोरेट रिक्रूटर व मेंटर्स के साथ बातचीत में हिस्सा लिया। पारितोष आनंद ने कहा कि यूपी राइज केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ऐसा मंच रहा, जिसने शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी कम करने का प्रयास किया। शारदा यूनिवर्सिटी लॉन्चपैड के निदेशक डॉ. अमित सहगल ने कहा कि छात्रों की भागीदारी ने नए अवसरों को अपनाने की उनकी तैयारी को सामने रखा। उत्तर प्रदेश के 30 संस्थानों में चल रहे राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा है। अभियान की पहुंच 70 करोड़ से अधिक लोगों तक होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed