{"_id":"6a6387e9af856172af0401c4","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8685-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अधिग्रहित जमीन पर घर बनाने की कोशिश पड़ी भारी, दो के खिलाफ एफआई आर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अधिग्रहित जमीन पर घर बनाने की कोशिश पड़ी भारी, दो के खिलाफ एफआई आर
विज्ञापन
- एयरपोर्ट की अधिग्रहित जमीन में निर्माण कराना है अवैध, एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कराने वाले दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों बुलंदशहर के रहने वाले हैं और एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहित होने के बाद भी इसमें अवैध रूप से मकान का नव निर्माण करा रहे थे। प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण काम रुकवाया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के लिए चल रहा जमीन अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में है और किसानों को मुआवजे दिए जा रहे हें। अधिग्रहण वाले पूरे क्षेत्र में धारा 11(4) लागू है और कोई भी यहां पर अवैध निर्माण नहीं करा सकता है। इसके बाद भी लोग अवैध रूप से ज्यादा मुआवजे के लालच में मकान निर्माण काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव ख्वाजपुर का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने पाया कि अवैध रूप से मकान का निर्माण कराया जा रहा है। बुलंदशहर के खुर्जा देहात निवासी मोहसिन और तौहीद अवैध रूप से मकान का निर्माण करा रहे थे। जिसके बाद पुलिस के साथ पहुंची टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया और एसडीएम जेवर के सामने उन्हें पेश किया गया। एसडीएम के आदेश पर दोनों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित हो चुकी जमीन की प्रशासन के पास पूरी जानकारी है। अगर कोई भी व्यक्ति यहां नया निर्माण करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध रूप से मकान का निर्माण करा रहे दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं और ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
-दुर्गेश सिंह, उपजिलाधिकारी, जेवर