{"_id":"6a4e6cf0febfe10ddb00369f","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4480837-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सात दिन में ऑडिटेड रिकॉर्ड प्रस्तुत कर चुनाव प्रक्रिया तेज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सात दिन में ऑडिटेड रिकॉर्ड प्रस्तुत कर चुनाव प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित हाईड पार्क अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) में लंबे समय से चल रहे चुनावी विवाद और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार ने नए आदेश जारी किए हैं। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष व सचिव को सात दिन के भीतर सभी ऑडिटेड वित्तीय अभिलेख, लेखा-जोखा एवं संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करना होगा।
निवासियों ने बताया कि यह कार्रवाई हाईड पार्क के निवासियों द्वारा की गई शिकायतों के आधार पर की गई है। इसमें पिछले लगभग तीन वर्षों के दौरान सोसाइटी के फंड में लगभग 8 से 9 करोड़ की संभावित वित्तीय अनियमितताओं एवं आर्थिक नुकसान का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आज तक न तो सोसाइटी के ऑडिटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में नियमानुसार प्रस्तुत किए गए हैं और न ही उन्हें आम निवासियों के समक्ष रखा गया है। इससे सोसाइटी के वित्तीय प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।