फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsd

Noida News: स्कूल से लौट रही पांचवीं की छात्रा की सूझबूझ से टली अनहोनी

Fri, 15 May 2026 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
dfgsd
पिता का नंबर याद होना और सतर्कता बनी मासूम की ढाल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रोजा जलालपुर गांव में एक युवक ने खुद को पिता का परिचित बताकर छात्रा को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा की सतर्कता से वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की है।

एक परिवार ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कृष्णा सिटी-2 में रहता है। उनकी दस वर्षीय बेटी पास के स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा की मां रोजाना उसे स्कूल छोड़ने और लेने जाती थी। लेकिन 13 मई को घरेलू कार्य में व्यस्त होने के कारण वह समय पर स्कूल नहीं पहुंच सकीं। छुट्टी होने के बाद छात्रा अकेले घर लौट रही थी। स्कूल से करीब 400 मीटर दूर पहुंचने पर एक युवक उसके पास आया। युवक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उसने छात्रा से कहा कि उसके पिता ने उसे लेने के लिए भेजा है। परिवार की ओर से पहले से दी गई सीख के कारण छात्रा ने अनजान व्यक्ति के साथ जाने से इनकार कर दिया। युवक ने उसे भरोसा दिलाने के लिए मोबाइल फोन से किसी नंबर पर कॉल मिलाई और कहा कि वह उसके पिता से बात कर ले। छात्रा अपने पिता का मोबाइल नंबर जानती थी। जब युवक ने अलग नंबर से बात कराने की कोशिश की तो उसे शक हो गया। उसने तुरंत समझ लिया कि युवक गलत इरादे से आया है। इसके बाद छात्रा वहां से भागकर सीधे घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि अपहरण के प्रयास की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed