फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsd

Noida News: सोसाइटी के अध्यक्ष पर टेक्निकल मैनेजर की पिटाई का आरोप

Fri, 21 Aug 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
dfgsd
फोटो
विज्ञापन

- नशे में धुत होकर पीट-पीटकर किया लहूलुहान करने व जान से मारने की धमकी का आरोप
- पारस टिएरा फैसिलिटी ऑफिस में हुई वारदात, चार दिन बाद सेक्टर-142 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी के फैसिलिटी ऑफिस में तैनात एक टेक्निकल मैनेजर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पीड़ित नरेश कुमार पिछले तीन महीने से सोसाइटी की साइट पर कार्यरत है। 16 अगस्त की रात नशे की हालत में सोसाइटी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह राणा, बोर्ड के सदस्य अमरनाथ और निवासी विशेष त्यागी फैसिलिटी ऑफिस पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान बाहर की लाइट बंद होने की बात को लेकर सुखपाल सिंह राणा ने पीड़ित को गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। डर के चलते पीड़ित ने चार दिन बाद कोतवाली में तहरीर दी। वहीं कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं सोसाइटी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह राणा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने संबंधी मामले की जानकारी नहीं है। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed