{"_id":"6a894fd1dde3da56f70d2e6a","slug":"400-kg-of-adulterated-paneer-seized-in-greater-noida-and-destroyed-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेटर नोएडा में पकड़ा गया 400 किग्रा मिलावटी पनीर, कराया नष्ट; अलीगढ़ से लेकर आई थी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेटर नोएडा में पकड़ा गया 400 किग्रा मिलावटी पनीर, कराया नष्ट; अलीगढ़ से लेकर आई थी गाड़ी
Sat, 22 Aug 2026 12:59 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:59 PM IST
सार
सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पनीर की गाड़ी अलीगढ़ से आई थी। गाड़ी से पनीर को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में आपूर्ति किया जाता।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में पकड़ा गया 400 किग्रा मिलावटी पनीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य विभाग ने शुक्रवार देर रात ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में बड़ी मात्रा मिलावटी पनीर की गाड़ी पकड़ी है। गाड़ी में 400 किलोग्राम पनीर था। प्राथमिक जांच में पनीर से बदबू आने और मिलावट मिली। जिस पर विभाग ने शनिवार को 400 किलोग्राम पनीर की नष्ट करा दिया है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पनीर की गाड़ी अलीगढ़ से आई थी। गाड़ी से पनीर को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में आपूर्ति किया जाता। टीम को सूचना मिली तो पनीर से भरी गाड़ी को रोकर जांच की गई। गाड़ी में भरा पनीर मिलावटी निकला, उसे नष्ट करा दिया गया है। साथ ही एक नमूना जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
https://youtube.com/shorts/ixuk4qHsXno?feature=share