फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsdg

Noida News: 27 अप्रैल की गर्मी ने तोड़ा सात साल का दूसरा रिकॉर्ड

Mon, 27 Apr 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
dfgfsdg
-2020 से 2026 तक के रिकॉर्ड में 27 अप्रैल को दूसरी बार तापमान पहुंचा 42 डिग्री
विज्ञापन

-आज बारिश का येलो अलर्ट, गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, 40 डिग्री होगा तापमान

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गर्मी में तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों ने हर किसी को परेशान कर दिया है। घर से बाहर निकलते ही गर्म हवाएं और तपती धूप लोगों को झुलसाने लगी है। गर्म हवाओं के बीच 27 अप्रैल की गर्मी ने सात साल का दूसरा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिले का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 2020 से 2026 के रिकॉर्ड में 27 अप्रैल को दूसरी बार 42 डिग्री तापमान पहुंचा है और इससे पहले 2025 में यह स्थिति बनी थी।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से रोजाना हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है और वहीं, जिला प्रशासन की ओर से गर्मी से बचाव के लिए अपील की जा रही है। चौराहों पर एनाउंसमेंट हो रहा है कि दोपहर के समय यदि बहुत जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें। इसके अलावा पेय पदार्थों का सेवन करें, लेकिन गर्म पेय पदार्थ जैसे चाय, कॉफी कम पियें। धूप से आकर तुरंत ठंडी चीजों का सेवन न करें और घर से बाहर निकलने के दौरान भी पानी पीते रहें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पहाड़ों पर आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

पानी के लिए लगे प्याऊ सूखे पड़े : एक ओर गर्मी से हलक सूख रहा है और दूसरी ओर शहर में पानी पीने के कोई इंतजाम नहीं हैं। जगह-जगह लगे प्याऊ सूखे पड़े हैं। सार्वजनिक स्थलों पर भी पानी खरीदकर ही पीना पड़ता है। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बारिश का येलो अलर्ट : मौसम विभाग की ओर से 27 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई थी लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके अलावा 28 और 29 अप्रैल को तेज बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। बारिश की शुरुआत धूल भरी आंधी से हो सकती है। हालांकि नोएडा में हवा की गुणवत्ता साफ हो गई है। सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 173 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 215 दर्ज किया गया।

साल - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
2020 - 30 - 22
2021 - 37 - 25
2022 - 41 - 26
2023 - 36 - 24
2024 - 39 - 24
2025 - 42 - 26
2026 -
इन बातों का रखें ध्यान
-सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें
-हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें
-नींबू पानी, ओआरएस और मौसमी फलों का सेवन बढ़ाएं
-पशु-पक्षियों के लिए छतों या बालकनी में पानी रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article