फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfdsg

Noida News: पीएमओ तक पहुंचेगा मेट्रो को लेकर ग्रेनो वेस्ट के निवासियों का दर्द

Tue, 05 May 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
dfgfdsg
फोटो
विज्ञापन


नोट- ऑनलाइन देर से चलाए


- मेट्रो को ग्रेनो वेस्ट में लाने के लिए सोसाइटियों में उतरे लोग- हर सोसाइटी से 10 से 30 हजार निवासियों को जोड़ा जा रहा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के निवासियों के दर्द को अब पीएमओ को भेजने की तैयारी नेफोवा संस्था ने की है। शहर में मेट्रो नहीं होने के कारण होने वाली परेशानियों को मेट्रो सिग्नेचर अभियान से जोड़ा गया है। 100 से अधिक सोसाइटियों में अभियान ने गति पकड़ ली है। सोसाइटी की एओए की ओर से हर फ्लैट के निवासियों से फार्म को भराया जा रहा है। उनसे पूछा जा रहा है कि सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से उनके ऊपर कितना अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इसके साथ ही हर सोसाइटी में बच्चों से लेकर बड़ों तक को मेट्रो क्यों आना जरूरी है। इसके बारे में भी समझाया जा रहा है। अब 10 लाख की आबादी मेट्रो को वेस्ट में लाने के लिए मुखर हो गई है।
नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती ने कहा कि 200 से अधिक महिलाएं अभियान में जुट गई हैं। प्रतिदिन अभियान की प्रगाति की समीक्षा की जा रही है। अब तक 5 हजार से अधिक लोगों को जोड़ा जा सका है। उन्होंने बताया कि महिला शक्ति अब इस अभियान को लीड कर रही है। महिलाएं किसी से भी कमजोर नहीं है। मेट्रो उनका हक है। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि मेट्रों के मुद्दे पर 100 से अधिक सोसाइटियों के लोग शामिल हैं। वहीं दीपांकर ने कहा कि अब अपने हक की लड़ाई के लिए लोग उतरेंगे। दो बसें दिल्ली जाएंगी। इसके साथ ही निजी वाहनों से करीब दो हजार लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


सड़कों पर जाम रहता है। निवासियों से संपर्क किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगो को सोसाइटी में जोड़ा जा रहा -
अंनत चौधरी,सचिव कासा ग्रींस एक



निजी वाहन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हर साल मेट्रो का निर्माण शुरू होने की उम्मीद होती है,अब तक कुछ नहीं बदला। सोसाइटी में बैठक भी रखी गई है। - मुत्युंजय शर्मा, कोषाध्यक्ष आम्रपाली रिवर व्यू
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रेनो वेस्ट निवासियों के लिए मेट्रो सपना बनकर रह गई है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। अब समाधान चाहिए। - सरस्वती रॉय,गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू सोसाइटी



ग्रेनो वेस्ट की आबादी 5 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। सड़कों पर जाम के कारण दो से तीन घंटे देरी से घर पहुंचते हैं। - चंदन सिन्हा, अजनारा होम्स,एओए अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article