फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfdssgfd

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों को मिला अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

Wed, 07 Jan 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
dfdssgfd
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके लिए बुधवार को जेवर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आग से जुड़ी दुर्घटनाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 50 से 60 कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों में घबराने के बजाय सही तरीके से बचाव करने और अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग का ज्ञान देना रहा। यमुना एक्सप्रेसवे के जनरल मैनेजर आनंद बृजराज सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी वासुदेव सिंह ने कर्मचारियों को विभिन्न बचाव उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन कर बताया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जयप्रकाश, उप महाप्रबंधक मुकेश शर्मा, सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक अनुज कुमार, सीसीएम सतीश चाहर शामिल रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed