फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DFCC started girder keeping work by diverting traffic at night

डीएफसीसी रात में यातायात डायवर्ट कर शुरू किया गर्डर रखने का काम

Sat, 27 Nov 2021 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
DFCC started girder keeping work by diverting traffic at night
सूरजपुर-कासना रोड की एक लेन के ऊपर रखे गए गर्डर। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) के वेस्टर्न कॉरिडोर के दो ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का काम रात में होगा। शुक्रवार रात से सूरजपुर-कासना रोड पर बन रहे ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का काम शुरू भी कर दिया गया है। गर्डर रखने के समय मुख्य सड़क के यातायात को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जा रहा है। वेस्टर्न कॉरिडोर का 17 किमी का हिस्सा जिले में है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। मार्च तक प्रोजेक्ट को पूरा करने का नया लक्ष्य तय किया गया है। इस समय कॉरिडोर के दो ओवरब्रिज को पूरा करने का काम चल रहा है। इनमें एक नोएडा एक्सप्रेसवे और दूसरा सूरजपुर-कासना रोड पर बन रहा है। कंपनी ने शुक्रवार की रात कासना से सूरजपुर जाने वाली लेन के ऊपर गर्डर रखने का काम किया। डीएफसीसी के अफसरों ने बताया कि गर्डर रखने के काम रात साढ़े दस बजे से सुबह तक होगा। इस दौरान एलजी गोल चक्कर से मोजर बेयर गोल चक्कर के बीच यातायात को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जा रहा है। मुख्य सड़क के ऊपर रखे जाने वाले गर्डर की लंबाई 20 मीटर है। यह ओवरब्रिज कुल 110 मीटर लंबा है। यहां कुल 16 गर्डर रखे जाएंगे। जब दूसरी लेन के ऊपर गर्डर रखे जाएंगे, तो मोजर बेयर से यातायात को सर्विस रोड के माध्यम से एलजी गोल चक्कर की तरफ निकाला जाएगा। काम पूरा होने तक रोजाना रात में काम होगा।
विज्ञापन

यहां के बाद एक्सप्रेसवे पर शुरू होगा काम
सूरजपुर-कासना रोड के बाद नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी रात में ओवरब्रिज के गर्डर रखने का काम शुरू होगा। इसके लिए एक्सप्रेसवे का यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस से वार्ता की जा रही है। वहीं, मेट्रो के ऊपर भी रात के समय काम होगा, ताकि संचालन प्रभावित नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed