फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Devi bus service goes global, preparations to run in Oslo

Noida News: देवी बस सेवा हुई ग्लोबल, ओस्लो में चलाने की तैयारी

Thu, 28 Aug 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Devi bus service goes global, preparations to run in Oslo
दिल्ली सरकार ने 650 ई-बसों और देवी सेवा के विस्तार के लिए प्रस्तुति दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की सामुदायिक ई-बस सेवा देवी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना बटोर रही है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो ने इसे सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में लागू करने पर विचार शुरू कर दिया है। इस दिशा में दिल्ली सचिवालय में बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और नार्वे प्रतिनिधिमंडल के बीच उच्चस्तरीय बैठक हुई।
बैठक में नॉर्वे दूतावास से लिन सीरी बेंजामिंसन, ओस्लो जलवायु विभाग के उप निदेशक ऑडन गारबर्ग और नॉर्वेजियन ईवी एसोसिएशन के मार्कस निल्सेन रोटेवात्न ने देवी बस सेवा की जानकारी जुटाई। दिल्ली सरकार की ओर से 650 ई-बसों और देवी सेवा के विस्तार के लिए प्रस्तुति दी गई। बैठक के बाद ओस्लो प्रतिनिधिमंडल ने देवी बस में यात्रा भी की। इस मौके पर उप निदेशक गारबर्ग ने कहा कि किफायती किराया लास्टमाइल कनेक्टिविटी का व्यावहारिक समाधान है। ओस्लो इस बस सेवा को अपनाना चाहेगा। उन्होंने डॉ. पंकज कुमार सिंह को नॉर्डिक ईवी समिट-2026 में भाषण देने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन

वहीं, नॉर्वेजियन ईवी एसोसिएशन ने बताया कि वहां अपार्टमेंट ब्लॉकों में चार्जिंग पॉइंट लगाने का कानूनी अधिकार देने पर बड़े पैमाने पर ईवी अपनाने में सफलता मिली। इधर, परिवहन मंत्री ने कहा कि 2026 के अंत तक पूरी डीटीसी बस सेवा इलेक्ट्रिक होगी। इसके अलावा शून्य-उत्सर्जन कंक्रीट मिक्सर, स्कूल बस और कचरा ट्रक सर्दियों में प्रदूषण आधा कर सकते हैं। दिल्ली इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। बैठक में दोनों पक्षों ने बैटरी रीसाइक्लिंग को ईवी इको-सिस्टम की सबसे बड़ी चुनौती बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article