फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Development projects worth Rs 5.5 crore launched in Janakpuri

Noida News: जनकपुरी में 5.5 करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू

Sun, 05 Oct 2025 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Development projects worth Rs 5.5 crore launched in Janakpuri
ड्रेनेज सिस्टम, सड़कें, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जनकपुरी में पंखा रोड़ को नया रूप देने के लिए रविवार को करीब 5.5 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं शुरू की गई। आरसीसी से ड्रेन मजबूत की जाएगी। इसके तटबंध पत्थर के छोटे टुकड़े, सीमेंट और लोहे की ग्रिल से बनाए जाएंगे। सड़क और सर्विस लेन दोनों नए सिरे से दुरुस्त होंगी। फुटपाथ भी नए सिरे से बनेंगे। सड़क के दोनों ओर नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। साथ ही, हरियाली बढ़ाकर इसकी सर्विस लेन को भी आकर्षक बनाया जाएगा।


सड़कों के किनारे, खाली जगहों की लैंडस्केपिंग कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्थानीय विधायक और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने रविवार को सभी विकास परियोजनाओं को शुरू किया। मौके पर सांसद कमलजीत शहरावत, कई ब्लॉकों के आरडब्ल्यूए सदस्य, स्थानीय लोग, दुकानदार मौजूद रहे। इस मौके पर आशीष सूद ने कहा कि वर्षों से जनकपुरी के लोगों की आवाज को अनसुना किया गया। अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनकपुरी को लोगों को सभी सुविधाएं देने का निर्णय लिया है। पंखा रोड पर गंदगी नहीं होगी। अब दिल्ली सरकार ने इस क्षेत्र को फिर से साफ और सुंदर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed