फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Determination to make Delhi a model of development: Modi

दिल्ली को विकास का मॉडल बनाने का संकल्प : मोदी

Sun, 17 Aug 2025 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Determination to make Delhi a model of development: Modi
यूईआर-2 के उद्घाटन समारोह में पीएम ने कहा - हर कोई महसूस करेगा, यह है विकसित भारत की राजधानी
विज्ञापन

------------
11 वर्षों में केंद्र ने बेहतर कनेक्टिविटी, स्वच्छ वातावरण देने पर काम किया है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रोहिणी में अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) का उद्घाटन करते हुए दिल्ली-एनसीआर को विकास का नया इंजन बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास का मॉडल बनाने का संकल्प लिया गया है। जब दुनिया भारत को देखती है तो उसकी पहली नजर दिल्ली पर पड़ती है इसलिए राजधानी को ऐसा मॉडल बनाना है जहां हर कोई महसूस कर सके कि यह विकसित होते भारत की राजधानी है।
उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली-एनसीआर को बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक ढांचा और स्वच्छ वातावरण देने की दिशा में निरंतर काम किया है। द्वारका एक्सप्रेसवे, पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और अब यूईआर-2 जैसे प्रोजेक्ट दिल्ली को नई दिशा दे रहे हैं। मेट्रो नेटवर्क और नमो भारत रैपिड रेल ने एनसीआर की यात्रा को पहले से कहीं आसान बना दिया है। यह अभूतपूर्व बदलाव भाजपा सरकार की गुड गवर्नेंस की पहचान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक दिल्ली में भाजपा सत्ता से दूर रही और पिछली सरकारों की लापरवाही ने दिल्ली को गहरे गड्ढे में धकेल दिया। नई सरकार को पहले उस गड्ढे को भरने में ताकत लगानी पड़ रही है। उसके बाद ही विकास के ठोस परिणाम नजर आएंगे लेकिन पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार मेहनत करके दिल्ली को दशकों पुरानी समस्याओं से बाहर निकालकर रहेगी। आज दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान चारों तरफ भाजपा की सरकारें हैं। यह पूरे क्षेत्र का आशीर्वाद है और हम सब मिलकर दिल्ली-एनसीआर के कायाकल्प का संकल्प लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-हरियाणा को लड़ाने की साजिश रची गई
मोदी ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल जनता के विश्वास को पचा नहीं पा रहे हैं और नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। कुछ माह पहले दिल्ली और हरियाणा के लोगों को आपस में लड़ाने की साजिशें रची गईं। यहां तक कहा गया कि हरियाणा के लोग दिल्ली के पानी में जहर मिला रहे हैं। यह राजनीति अब अतीत की बात हो चुकी है। दिल्ली और एनसीआर को अब ऐसे झूठ से मुक्ति मिल चुकी है।
यमुना की सफाई के लिए सीएम की तारीफ
यमुना की सफाई पर प्रधानमंत्री ने रेखा गुप्ता सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेहद कम समय में 16 लाख मीट्रिक टन गाद यमुना से हटाई गई है। यह प्रयास दिल्ली के पर्यावरण और जलस्रोत को बचाने की दिशा में बड़ा कदम है। मोदी ने यह भी बताया कि दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में तेजी से बदलाव किया जा रहा है। अब तक 650 नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में शुरू की गई हैं और आने वाले समय में यह संख्या दो हजार के आंकड़े को पार कर जाएगी। यह ग्रीन दिल्ली, क्लीन दिल्ली के मंत्र को मजबूती देने वाला कदम है।

दिल्ली की तस्वीर बदल रही है
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली की तस्वीर बदल रही है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में यहां का हर नागरिक गर्व से कह सके कि उसकी राजधानी विकसित भारत का असली प्रतिबिंब है। दिल्ली का कायाकल्प केवल विकास की परियोजनाओं से नहीं बल्कि बेहतर जीवन स्तर, स्वच्छता और हरित पहल से होगा। यही हमारी सरकार का संकल्प है और यही हम करके दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article