फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Despite the strictness of the Police Commissioner, firecracker manufacturing continues.

Noida News: पुलिस कमिश्नर की सख्ती के बावजूद पटाखा निर्माण जारी

Sun, 12 Oct 2025 02:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Despite the strictness of the Police Commissioner, firecracker manufacturing continues.
धामाके में घायल। - फोटो : संवाद
कानपुर। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल की सख्ती के बावजूद सचेंडी क्षेत्र में पटाखा बनना जारी रहा। इसका नतीजा शुक्रवार शाम को विस्फोट के रूप में सामने आया जिसमें 50 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मूलगंज के बिसातखाना में खिलौना दुकान के बाहर विस्फोट हुआ था जिसमें आठ लोग झुलस गए थे। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। उन्होंने थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था। उनके निर्देश पर अगले ही दिन फजलगंज, यशोदानगर, नजीराबाद, गोविंदनगर, मूलगंज, कोतवाली समेत अन्य क्षेत्रों में पटाखे की दुकानें और गोदाम में छापेमारी हुई। अब तक डेढ़ क्विंटल के आसपास पटाखे जब्त किए जा चुके हैं। सख्ती के बावजूद सचेंडी में चोरी छिपे पटाखा बनाने का खेल जारी रहा। घटनास्थल पर बारूद, सुतली बम, मौरंग व गिट्टी और अन्य सामग्री मिली है।
विज्ञापन


कोतवाली और मूलगंज में मिले पटाखे
पुलिस ने शनिवार को कोतवाली क्षेत्र से 40 और मूलगंज क्षेत्र से 60 किलो पटाखे बरामद किए हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि मेस्टन रोड स्थित बीच वाले मंदिर के नजदीक हरबंश मोहाल निवासी अटैची कारोबारी राहुल के यहां पटाखे रखे हुए थे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मूलगंज में दो गोदाम से पटाखे मिले हैं। उनके मालिकों के बारे में मूलगंज पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed