फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Despite the ban, people offered namaz at Taj Mahal; video goes viral

Noida News: ताज में रोक के बाद भी अदा की नमाज, वीडियो वायरल

Sat, 01 Nov 2025 02:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 01 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, people offered namaz at Taj Mahal; video goes viral
ताजमहल में नमाज पढ़ता युवक - फोटो : samvad
आगरा। ताजमहल में रोक के बाद भी एक पर्यटक ने नमाज अदा की। ताजमहल के बागीचे में म्यूजियम की ओर नमाज अदा करते हुए पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। पूर्व में भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल परिसर में शुक्रवार छोड़कर किसी भी अन्य दिन नमाज अदा करने पर रोक लगा रखी है। ताजमहल की शाही मस्जिद में केवल शुक्रवार या ईद पर ही नमाज अदा की जा सकती है। पर्यटक इसके बाद भी यहां नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में ताजमहल के उद्यान में सफेद कुर्ता-पाजामा पहना हुआ व्यक्ति नमाज अदा करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई और सीआईएसएफ में हलचल मची हुई है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं आस्था नहीं, व्यवस्था की नाकामी हैं। इन पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed