फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deputy CM will review development works today

Noida News: डिप्टी सीएम आज करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

Tue, 23 Sep 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM will review development works today
गाजीपुर। जनपद में सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आगमन को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली। इसके तहत बिजली के खंभों व तारोें, सड़कों की मरम्मत, नालियों और सड़कों की साफ-सफाई जैसे कार्य कराया गया है। अपने प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम नगर में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसको लेकर नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने निर्धारित रूट के किनारे उगे घास-फूस, धूल, सड़क पर फैली गिट्टी आदि को साफ किया गया। साथ ही पुलिस लाइन के ट्रेनिंग ग्राउंड में बने हेलीपैड के आसपास की सफाई की गई। यातायात विभाग की तरफ से इन मार्गों पर जगह-जगह कर्मियों को तैनाती किया गया है। संवाद
विज्ञापन

मिनट टू मिनट कार्यक्रम
गाजीपुर। प्रोटोकाल अधिकारी के ओर से जारी सूचना के अनुसार शहर के पुलिस लाइन के ट्रेनिंग ग्राउंड में बने हेलीपैड पर मंगलवार की सुबह 11 बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हैलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच शहर में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। दोपहर एक बजे से पौने दो बजे के बीच छावनी लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1:50 से 2:50 के बीच कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रही परियोजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अपराह्न 2:56 को पुलिस लाइन के हेलीपैडसे चंदौली जनपद के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed