फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dependent on petrol and diseal will finished in future: Gadkari

पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता होगी खत्म : नितिन गडकरी

Fri, 07 Feb 2020 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dependent on petrol and diseal will finished in future: Gadkari
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आटो एक्सपो के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित करते हुए। - फोटो : Grnoida
पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता होगी खत्म : नितिन गडकरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। आने वाले समय में देश में एथेनॉल, मेथेनॉल, बायोडीजल, सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन का प्रयोग ईंधन के रूप में होगा। इससे पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम होगी। इसका लाभ यह होगा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम आएगा और हमारी अर्थव्यवस्था 50 खरब की होगी। यह बात ऑटो एक्सपो का औपचारिक शुभारंभ करने पहुंचे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कही।
उन्होंने कहा कि देश के विकास और मैन्यूफैक्चरिंग में सबसे बड़ी भूमिका ऑटोमोबाइल सेक्टर की है। इसी से सरकार को सर्वाधिक राजस्व मिलता है। ऑटोमोबाइल सेक्टर की मदद के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जब छह साल पहले मैं मंत्री बना था, तभी मैंने वैकल्पिक ईंधन की बात कही थी। कुछ लोगों को यह बात अटपटी लगी थी। लेकिन, ई-व्हीकल विकल्प के तौर पर सामने आए हैं। कुछ दिन पहले ही मैंने दो इलेक्ट्रिक बाइक लांच की थी। उन्होंने बताया कि 15 प्रतिशत एथेनॉल पेट्रोल और डीजल में भी डाला जाएगा। नीति आयोग का नोट कैबिनेट के सामने आया है। इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अधिक समय तक ऑटो एक्सपो में इनोवेशन देखने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि देश में 1.40 लाख किमी तक हाईवे बन चुका है। शीघ्र ही 40 हजार किमी तक का निर्माण और होगा।
विज्ञापन

1.80 लाख किमी हाईवे हो जाएगा
पहले देश में हाईवे 96 हजार किमी था। अब वह एक लाख 40 हजार किमी हो गया है। 40 हजार किमी हाईवे और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पर तेजी से कम चल रहा है। दिल्ली-मुंबई हाईवे के लिए जमीन का 100 प्रतिशत अधिग्रहण कर लिया गया है। तीन साल में इसका काम पूरा हो जाएगा। इसकी 1.3 लाख करोड़ रुपये लागत आएगी। इसके बनने के बाद मुंबई से दिल्ली की दूरी 280 किमी कम हो जाएगी। कार से केवल 12 घंटे में दोनों शहरों के बीच दूरी तय की जा सकेगी। दिल्ली-मेरठ हाईवे बन चुका है। दिल्ली से मुंबई, चेन्नई से बंग्लौर, दिल्ली से कटरा, अमृतसर से जामनगर हाईवे पर काम चल रहा है। बताया कि दिल्ली से मुंबई के लिए 16 हजार करोड़ रुपये की बचत की है। दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश में भूमि सस्ती मिली है। दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर देश के विकास में अहम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-व्हीकल पर कम की जीएसटी
गडकरी ने कहा कि उद्यमियों की अपील पर वित्त मंत्री ने ई-व्हीकल पर जीएसटी काफी कम की है। वित्त मंत्री से अपील की गई है कि वैकल्पिक ईंधन के क्षेत्र में व्यापक शोध किए जाएं। हम पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत स्क्रैप से ही काफी मात्रा में कॉपर और एल्मूनियम एकत्र कर लेता है। जल्द ही दूसरे देशों से भी लिया जाएगा।

विकसित किए जाएंगे औद्योगिक हब
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि औद्योगिक हब, मेडिकल यूनिवर्सिटी और स्मार्ट टाउनशिप को शीघ्र विकसित किया जाएगा। इंडस्ट्रियल हब विकसित करने में उद्यमी सरकार की मदद करें। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रालय की आय फिलहाल 40 हजार करोड़ रुपये सालाना है। इसे एक लाख रुपये सालाना करना है। आय बढ़ाने के लिए 2000 पेट्रोल पंप देश में लगाए जाएंगे। इसमें भूमि हमारी और पंप कंपनी का होगा। इससे हमें राजस्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि एमएसएमई की 1984 से जो परिभाषा थी, जल्द ही संसद में इसकी घोषणा कर बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed