{"_id":"646d1906bd8e6097d40f1424","slug":"demonetisation-did-not-show-effect-only-10-crores-were-changed-noida-news-c-1-gnd1002-559883-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोटबंदी जैसा नहीं दिखा असर...10 करोड़ ही बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोटबंदी जैसा नहीं दिखा असर...10 करोड़ ही बदले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी जैसा नहीं दिखा असर...सवा 10 करोड़ ही बदले गए
- गर्मी से बचने के लिए सुबह और शाम के समय ही बैंकों में दिखे लोग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है। जिले में इसका खास असर देखने को नहीं मिला। पहले दिन केवल सवा 10 करोड़ रुपये ही बदले गए। जबकि बैंकों ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये बदले जाने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि थोड़ी बहुत भीड़ बैंकों में सुबह और शाम के वक्त देखने को मिली। गर्मी के चलते बैंकों में 12 बजे से तीन बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। कई जगहों पर बैंकों में आईडी मांगे जाने की शिकायत भी सामने आई। वहीं लोगों ने दो हजार के नोट बदले जाने को लेकर सरकार के इस फैसले की आलोचना भी की। इसके अलावा फॉर्म के झंझटों से बचने के लिए लोग डिपोजिट मशीन में दो हजार के नोट जमा करते दिखाई दिए। साथ ही कई बैंकों में सुविधानुसार दो हजार के नोट बदलने के लिए एक काउंटर अलग से लगाया गया।
भले ही देश में 2019 से दो हजार के नोट नहीं छप रहे हों लेकिन मंगलवार को सेक्टर-55, 12, 22, 15, 18, 2 समेत सभी जगह बैंकों में लोग गुलाबी नोट जमा करते हुए नजर आए। हालांकि अलग-अलग बैंकों में दो हजार के नोट बदलने के लिए कई तरह के नियम दिखाई दिए। सेक्टर- 44 स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बिना कोई फार्म और आईडी के दो हजार के नोट बदले गए तो पंजाब नेशनल बैंक में केवल फॉर्म भरवाए गए। सेक्टर-11 एचडीएफसी बैंक, सेक्टर-12 स्थित इंडस बैंक, सेक्टर-22 कैनरा बैंक समेत अन्य बैंकों में नोट बदलने के लिए आईडी कार्ड मांगे गए इसे लेकर कहासुनी होने की बात भी सामने आई। हालांकि बैंकों ने बाद में केवल फॉर्म भरवाकर ही नोट बदलवा दिए। सेक्टर-55 स्थित एसबीआई के ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार बताते हैं कि नोटबंदी जैसे हालात नहीं हैं। ब्रांच में हर तरह की परिस्थिति से निपटने के इंतजाम किए गए हैं। भीड़ वाली स्थिति से भी निपट लिया जाएगा। वहीं सेक्टर- 22 स्थित एसबीआई के ब्रांच मैनेजर माइकल खोया ने बताया कि बैंक में दूसरे काम प्रभावित ना हों इसके लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है।
जिले में मौजूद 35 बैंकों की 570 शाखाओं में कुल 750 करोड़ रुपये बदले जाने हैं। इसमें 820 एटीएम भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। लीड बैंक मैनेजर विदुर भल्ला बताते हैं कि सर्कुलर जारी होने के बाद ही बैंकों को निर्देश दिया गया था कि व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। नोटबंदी जैसी स्थिति फिर से ना हो इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी लगाया गया था। हालांकि उम्मीद से कम भीड़ आई है इसका एक कारण गर्मी अधिक होना भी है। साथ ही चार माह से अधिक समय मिलना भी एक कारण है। धीरे-धीरे ग्राफ बढ़ना शुरू होगा। मंगलवार को 15 करोड़ जमा हुए हैं। बुधवार को यह संख्या और बढ़ सकती है। लीड बैंक से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम से लेन-देन बाकी दिनों की तुलना में तीन गुना अधिक है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सहायक महामंत्री उत्कर्ष सिंह ने बताया कि पहले दिन बैंकों में काफी भीड़ रही। शालीनता से लोगों के नोट जमा और बदले गए। काउंटर के अलावा लोग डिपोजिट मशीन से भी दो हजार के नोट लोगों ने बदले।
विज्ञापन
एटीएम पर ज्यादा जा रहे लोग
लोगों का भरोसा ब्रांचों से ज्यादा एटीएम पर हो रहा है। मंगलवार की कुल लेन-देन में से करीब 55 प्रतिशत ट्रांजेक्शन एटीएम से हुई है। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि सभी एटीएम को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। लोग कतारों और फॉर्म के झंझट से बचने के लिए ज्यादातर एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिले में 820 एटीएम में 2 हजार के नोट बदलने की सुविधा दी जा रही है।
नोट बदलकर मिला सुकून
1. मेरे पास केवल 15 ही नोट दो हजार के थे, जिसमें से 10 बदल दिए हैं। आधी टेंशन दूर हो गई। जतिंदर
2. सेक्टर-11 एसबीआई गई थी वहां नोट बदलने के लिए आईडी मांगी गई। सेक्टर-22 में मैंने बिना आईडी के ही 20 हजार रुपये बदलवा लिए हैं। प्रीती
3. काफी समय से दो हजार के नोट नहीं आ रहे थे। ऐसे में मेरे पास केवल आठ ही नोट थे जो कि मैंने बदल दिए हैं। सुमित कुमार
4. भीड़ कम होने की वजह से ज्यादा समय नहीं लगा। नोटबंदी जैसा माहौल नहीं है। सब ठीक है। इब्ने हसन