{"_id":"6a1464c5dca71d661e02eb73","slug":"demand-to-open-the-road-and-remove-encroachment-noida-news-c-23-1-lko1064-95756-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क खोलने और अतिक्रमण हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क खोलने और अतिक्रमण हटवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी के सामने बनी नई सड़क की लेन का निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक इसे आम लोगों के लिए नहीं खोला गया है। इससे आसपास की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ रहा है। लोग रोजाना जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़कों पर बैरिकेड लगा रखे हैं। अगर लेन खोल दी जाए तो क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी, जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
वहीं, महागुण मंत्रा-2 के पास सड़क किनारे अवैध रूप से ठेले खड़े होते हैं। स्थानीय निवासी धीरज ने बताया कि शाम को सड़क का बड़ा हिस्सा ठेलों से घिर जाता है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। क्षेत्रवासियों ने प्राधिकरण से नई सड़क खोलने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
बीचो-बीच लगा पोल हटाया
ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित ब्लू सफायर प्लाजा के पास सड़क के बीचो-बीच लगे साइन बोर्ड के पोल हटा दिए गए हैं। लंबे समय से ये वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए थे। रात में समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई की है।