फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to open special help centers at railway stations for Chhath

Noida News: छठ के लिए रेलवे स्टेशनों पर विशेष सहायता केंद्र खोलने की मांग

Sat, 06 Sep 2025 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Demand to open special help centers at railway stations for Chhath
दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष सहायता केंद्र खोलने की मांग की।


प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि छठ महापर्व के समय दिल्ली-एनसीआर से बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या लाखों में रहती है। ऐसे में श्रद्धालुओं और व्रतधारियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत सहित अन्य एनसीआर के स्टेशनों से अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सरकार की ओर से छठ महापर्व को देखते हुए ट्रेनों के 12,000 विशेष फेरे चलाने की घोषणा सराहनीय कदम है। हालांकि, यदि एनसीआर क्षेत्र से भी ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए तो दिल्ली पर यात्रियों का दबाव काफी कम हो जाएगा। संतोष ओझा ने कहा कि रेलवे मंत्रालय अगर प्रमुख स्टेशनों पर विशेष सहायता केंद्र स्थापित करें तो श्रद्धालुओं को टिकट, यात्रा और अन्य आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed