Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to include Dadri station in Amrit Bharat station scheme

Noida News: अमृत भारत स्टेशन योजना में दादरी स्टेशन को शामिल करने की मांग

Tue, 03 Feb 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Demand to include Dadri station in Amrit Bharat station scheme
दादरी (संवाद)। उत्तर प्रदेश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन को शामिल किए जाने की मांग रेल मंत्री से की है। यह मांग आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने उठाई है। डॉ. आनंद आर्य ने बताया कि प्रदेश के 157 रेलवे स्टेशनों का विकास इस योजना के तहत होना है, जिनमें से 22 स्टेशनों का विकास पहले ही पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि दादरी स्टेशन का भी विकास किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र और आसपास के लाखों लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेशन का विकास न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं के हिसाब से जनपद रेलवे स्टेशन का दर्जा सुनिश्चित कर सकेगा। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। फिलहाल, दादरी के लोगों को एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए गाजियाबाद या दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने आशा जताई कि दादरी रेलवे स्टेशन को योजना में शामिल कर क्षेत्रवासियों को सुविधा और बेहतर यातायात विकल्प प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed