फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to curb sugar black-marketing and remove GST

Noida News: चीनी की कालाबाजारी रोकने और जीएसटी हटाने की मांग

Mon, 24 Aug 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to curb sugar black-marketing and remove GST
नोएडा। इंडियन किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। इसमें त्योहारों में चीनी की कथित कालाबाजारी रोकने और उसे जीएसटी से मुक्त करने की मांग की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा कि चीनी पर जीएसटी है, जबकि गुड़ पर नहीं। उन्होंने चीनी को तत्काल जीएसटी के दायरे से बाहर करने की मांग की। इससे कीमतें कम होंगी और आम लोगों को राहत मिलेगी। संगठन ने कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के अनुसार, देश की वार्षिक चीनी आवश्यकता करीब 290 लाख टन है। इस वर्ष उत्पादन कम होने और कालाबाजारी से उपलब्धता प्रभावित हुई है। वालिया ने लोगों से चीनी के बजाय शक्कर उपयोग करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो इंडियन किसान यूनियन देशभर में धरना-प्रदर्शन करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed