{"_id":"63f1062c5ca8f343ee018e55","slug":"demand-for-dowry-was-not-fulfilled-so-bridegroom-did-not-come-with-the-wedding-procession-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के हाथ पीले करने का अधूरा रहा सपना: दहेज की मांग पूरी न हुई तो नहीं आई बरात, बेबस पिता ने की लाख मिन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के हाथ पीले करने का अधूरा रहा सपना: दहेज की मांग पूरी न हुई तो नहीं आई बरात, बेबस पिता ने की लाख मिन्नतें
Sat, 18 Feb 2023 10:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:44 PM IST
सार
नौ फरवरी को बारात आनी थी। एक दिन पहले 4.30 लाख रुपये कार खरीदने के लिए भी दूल्हे के परिजन को दे दिए। इन रुपयों को लेने के बाद बिचौलिये के माध्यम से दूल्हे के परिजनों ने 75 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी व एक सोने की चेन देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-45 कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले ज्ञान सिंह की बिटिया की शादी नौ फरवरी को होनी थी। बारात फरीदाबाद स्थित एनआईटी के संजय कॉलोनी से आने वाली थी। तैयारियां पूरी हो चुकी, मेहमान आ चुके पर दूल्हे के घर वाले बारात भेजने के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
बेटी के पिता ने लाख मिन्नतें की, लेकिन दूल्हे के परिवार पर कोई असर नहीं पड़ा। जिसके कारण एक पिता को बेटी के हाथ पीले कर घर से लाल जोड़े में विदा करने की हसरतें टूट कर कांच की तरह बिखर गए। खुद को संभालते हुए उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से कर दी। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित ज्ञान सिंह ने दी शिकायत में बताया है कि वह अपनी पुत्री की शादी फरीदाबाद के संजय कॉलोनी निवासी नितिन के साथ तय हुई थी। नौ फरवरी को बारात आनी थी। इससे पहले उन्होंने दहेज के रुप में काफी सामान नितिन के परिजन को भिजवा दिया। एक दिन पहले आठ फरवरी को 4.30 लाख रुपये कार खरीदने के लिए भी दूल्हे के परिजन को दे दिए, जिससे उन्हें टाटा कंपनी की एक कार खरीदनी थी। इन रुपयों को लेने के बाद बिचौलिये के माध्यम से दूल्हे के परिजन ने 75 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी व एक सोने की चेन देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
इतनी जल्दी व्यवस्था करने में लाचारी दिखाने पर दूल्हे के परिजन ने बारात भेजने से मना कर दिया। इधर ज्ञान सिंह बिटिया की शादी व बारात की तैयारी के पूरे इंतजाम कर चुके थे। उनकी पूरी दुनिया लूट चुकी थी। उनका पूरा परिवार इस घटना से सदमे में हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है। दोनों परिवारों के साथ बातचीत कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।