फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi will look like Chhath with the confluence of faith and convenience: CM

श्रद्धा और सुविधा के संगम से दिल्ली छठमय दिखेगी : सीएम

Fri, 24 Oct 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi will look like Chhath with the confluence of faith and convenience: CM
टेंट, बिजली, स्वच्छता, शौचालय, सुरक्षा और पेयजल उपलब्ध करा रही सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि यमुना किनारे बनाए जा रहे मॉडल घाटों पर इस बार की छठ पूजा का दृश्य अभूतपूर्व, भव्य और दिव्य होगा। श्रद्धा और सुविधा के संगम से पूरी दिल्ली छठमय दिखाई देगी। यह पहली बार है जब दिल्ली में इतने व्यापक स्तर पर सरकार की ओर से छठ पर्व का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से छठ महापर्व की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। यमुना तट पर 17 मॉडल छठ घाटों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, पूरी दिल्ली में 1000 से अधिक छठ स्थलों पर समितियों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में सरकार सभी आवश्यक सुविधाएं टेंट, बिजली, स्वच्छता, शौचालय, सुरक्षा और पेयजल उपलब्ध करा रही है। उन्होंने द्वारका सेक्टर-23बी स्थित पोचनपुर छठ पूजा समिति के घाट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों एवं छठ पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत और सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और उनके सुझावों एवं आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का नहीं बल्कि सामाजिक एकजुटता और सहयोग का प्रतीक है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्राप्त हो। इस मुख्यमंत्री ने स्वयं घाट की रंगाई-पुताई के कार्य में श्रमदान किया। उनके साथ स्थानीय विधायक संदीप सहरावत, छठ पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यमुना की सफाई युद्धस्तर पर जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि मां यमुना की सफाई का कार्य आठ महीनों से युद्धस्तर पर जारी है। सरकार ने यमुना को स्वच्छ और अविरल बनाने का संकल्प लिया है और यह एक सतत प्रक्रिया है। इसे तब तक जारी रखा जाएगा जब तक मां यमुना पूर्ण रूप से स्वच्छ न हो जाए। यमुना की सफाई के अभियान में दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकारों के साथ-साथ केंद्र का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना सफाई के लिए सभी स्तरों से मिल रहा सहयोग इस कार्य को और सशक्त बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed