{"_id":"68d7f10bf48346d49b05836c","slug":"delhi-resident-duped-of-rs-620-crore-in-the-name-of-selling-land-grnoida-news-c-23-1-lko1064-76645-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन बेचने के नाम पर दिल्ली निवासी से 6.20 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन बेचने के नाम पर दिल्ली निवासी से 6.20 करोड़ ठगे
विज्ञापन
जेवर की 5.21 हेक्टेयर कृषि भूमि को अपना बता दिया अंजाममाई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेवर क्षेत्र में भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों ने जेवर की 5.21 हेक्टेयर कृषि भूमि को अपना बता पीड़ित से 6.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने जब यमुना प्राधिकरण से नक्शा पास कराने की जानकारी ली तो ठगी का पता चला।
दिल्ली के शाहदरा निवासी ध्रुव शर्मा का कहना है कि जेवर में कृषि भूमि खरीदने के लिए उसकी मुलाकात सोनीपत और जिंद (हरियाणा) के कुछ लोगों से हुई। दोनों ने खुद को जेवर की करीब 5.21 हेक्टेयर जमीन का मालिक बताते हुए निवेश का प्रस्ताव दिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ 35 करोड़ रुपये से अधिक का सौदा तय किया। इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन और नकद मिलाकर करीब 6.20 करोड़ रुपये आरोपियों के खातों में जमा करा दिए।
रकम मिलने के बाद जमीन का कब्जा उसे सौंप दिया गया और उसने सीवर, नाली, सड़क व बाउंड्री वॉल बनाकर भूमि का विकास कार्य भी शुरू कर दिया। जिस पर करीब 4 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च भी आया। बाद में जब उसने यमुना प्राधिकरण से नक्शा पास कराने की जानकारी ली तो पता चला कि संबंधित भूमि पहले से ही प्राधिकरण की योजना और अधिग्रहण का हिस्सा है। जब आरोपियों से बात की तो वे 29 अप्रैल 2025 को दो गाड़ियों में अज्ञात लोगों के साथ उसकी डेल्टा-1 स्थित सोसाइटी के बाहर पहुंचे। वहां पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।