फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi high court orders to send lady who love marriage from children home to husband house

प्रेम विवाह करने वाली युवती को चिल्ड्रन होम से पति के साथ भेजने का निर्देश

Fri, 01 Jan 2021 07:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 01 Jan 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Delhi high court orders to send lady who love marriage from children home to husband house
फाइल फोटो

दिल्ली उच्च न्यायालय ने घर से भाग कर प्रेम विवाह करने वाली युवती के उस तर्क को स्वीकार कर लिया कि वह बालिग है और उसके पिता ने गलत तरीके से उसे नाबालिग बताया था। अदालत ने युवती को तुंरत चिल्ड्रन होम से रिहा कर अपने पति के साथ भेजने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति अनूप जयराम भम्भानी और न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी की खंडपीठ ने यह आदेश युवती के पति द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याची ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को गैरकानूनी रूप से चिल्ड्रनहोम में रखा गया है जबकि दोनों ने अपनी इच्छानुसार विवाह किया है। उसने अपने ससुर के उस तर्क को गलत बताया कि युवती नाबालिग है और पुलिस ने इसी आधार पर उसे चिल्ड्रन होम में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन


खंडपीठ के निर्देश पर विडियों कांफ्रेंसिग से युवती की बाचतीन करवाई गई। युवती ने अदालत को बताया कि वह बालिग है और उसका जन्म जून 2002 को हुआ था। उसने पिता के इस तर्क को गलत बताया कि उसका जन्म फरवरी 2004 को हुआ है। दोनों ने अपनी इच्छानुसार 18 दिसंबर 2020 को विवाह कर लिया और वे दोनों साथ रहना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के समक्ष सरकारी वकील ने भी माना कि पुलि ने युवती द्वारा पेश जन्म प्रमाणपत्र की जांच की है और पाया है कि वह बालिग है।  इसके पहले युवती के पिता की शिकायत पर उसे 25 दिसंबर को बरामद कर चिल्ड्रन होम भेजा गया था। इस बात के भी साक्ष्य है कि दोनो ने आर्य समाज मंदिर में विवाह किया है।


खंडपीठ ने सभी तथ्य देखने के बाद कहा कि युवती बालिग है और उसे अनिश्चित काल के लिए चिल्ड्रन होम में नहीं रखा जा सकता। ऐसे में उसकी इच्छरनुसार पति के साथ जाने का निर्देश देते है। अदालत ने पुलिस को दोनों की जान की सुरक्षा करने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed