फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi government ignoring central schemes: Malhetra

केंद्र की योजनाओं को नजरअंदाज कर रही दिल्ली सरकार : मल्हाेत्रा

Fri, 20 Dec 2024 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi government ignoring central schemes: Malhetra
आप सरकार की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाए, कहा- कैसे लागू होगी संजीवनी योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सड़क, परिवहन व राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार पर केंद्र की योजनाएं लागू नहीं करने पर सवाल उठाए। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 10 वर्षों में लागू की गई योजनाओं के लाभों पर प्रकाश डालते हुए दिल्ली सरकार पर जनता के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
मल्होत्रा ने मंत्रालय में संवाददाता सम्मेलन में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का जिक्र करते हुए बताया कि यह योजना देशभर के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख वार्षिक स्वास्थ्य कवर दिया जाता है, लेकिन दिल्ली सरकार ने इस योजना को अपनाने में कोई रुचि नहीं दिखाई, जिससे दिल्ली के नागरिकों को इसका लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया। इसके विपरीत अब चुनावों के नजदीक दिल्ली सरकार ने संजीवनी योजना का वादा किया है, जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को 100 फीसदी वित्तीय सहायता देने का दावा किया गया है। अगर दिल्ली सरकार को अपने नागरिकों की इतनी चिंता थी, तो 10 वर्षों में ऐसी कोई योजना क्यों नहीं लागू की गई।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बढ़ते वित्तीय घाटे के बीच यह नई योजना कैसे लागू की जाएगी, इसकी कोई स्पष्ट योजना नहीं है। मोदी सरकार की योजनाएं गरीबों के कल्याण को समर्पित हैं, जबकि दिल्ली सरकार केवल चुनावी फायदे के लिए वादे कर रही है। मल्होत्रा ने दिल्ली के नागरिकों से अपील की कि वे राजनीतिक प्रचार और वास्तविक विकास के बीच अंतर को समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article