फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Dynamites crowned VCL champions; Marathas' dream shattered

Noida News: दिल्ली डायनामाइट्स बनी वीसीएल चैंपियन, टूटा मराठाज का सपना

Sat, 24 Oct 2026 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi Dynamites crowned VCL champions; Marathas' dream shattered
विजेता टीम को दो करोड़ और उपविजेता एम्पेरिया मराठाज को एक करोड़ रुपये दिए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में छह अक्तूबर से जारी वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) का फाइनल मुकाबला शुक्रवार रात को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली डायनामाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए खिताब जीता। पहले सेट में पिछड़ने के बाद दिल्ली की टीम ने लगातार तीन सेट जीतकर पहले सीजन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पिछले दो सप्ताह से चैंपियनशिप के लिए आठ टीमें संघर्ष कर रही थी। विजेता टीम को दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जबकि उपविजेता एम्पेरिया मराठाज को एक करोड़ रुपये दिए गए।

एम्पेरिया मराठाज ने दमदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 25-22 से जीता। हालांकि, दिल्ली की टीम ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए 25-19 से जीत दर्ज की। तीसरा सेट दोनों टीमों के बीच कड़े संघर्ष का गवाह बना। लेकिन अंत में दिल्ली ने 31-29 से सेट अपने नाम किया। चौथे सेट में दिल्ली ने 25-19 से जीत दर्ज कर खिताब जीत लिया। दिल्ली से शुभम चौधरी को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, एसआर शिवराजन को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed