फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi and Noida Airport will connect with express metro

एक्सप्रेस मेट्रो से जुड़ेंगे दिल्ली और नोएडा एयरपोर्ट

Wed, 10 Mar 2021 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi and Noida Airport will connect with express metro
ग्रेटर नोएडा। हाईस्पीड ट्रेन की मंजूरी के बाद अब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नोएडा एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने का प्लान तैयार किया गया है। दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तक एक्सप्रेस मेट्रो चलाने की योजना है। यह मेट्रो नॉलेज पार्क से जेवर तक प्रस्तावित मेट्रो लाइन से जुड़ेगी। इस तरह हाईस्पीड ट्रेन के बाद एनसीआर के ये दोनों एयरपोर्ट मेट्रो से भी जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

यीडा के दफ्तर में सोमवार को औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, डीएमआरसी, एनएआरसी व एलएमआरसी के अधिकारीगण भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इसमें तय हुआ कि नोएडा एयरपोर्ट को आईजीआई एयरपोर्ट से मेट्रो के जरिये जोड़ने का विकल्प तलाशा जाए। दरअसल, नई दिल्ली स्टेशन से आईजीआई एयरपोर्ट तक एक्सप्रेस मेट्रो चल रही है। इस मेट्रो रूट पर शिवाजी स्टेडियम से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तक एक्सप्रेस मेट्रो दौड़ाई जा सकती है। यह मेट्रो दिल्ली-नोएडा की मौजूदा लाइन से अलग होगी। इस पर बहुत कम स्टॉपेज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम से नोएडा के बॉटेनिकल गार्डेन व सेक्टर 142 स्टेशन होते हुए ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तक आएगी। नॉलेज पार्क से जेवर तक यमुना एक्सप्रेसवे के पैरलल प्रस्तावित मेट्रो से जुड़ेगी। सीधी कनेक्टिविटी होने से यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा एयरपोर्ट तक एक घंटे से भी कम समय में पहुंच सकेंगे। दिल्ली नोएडा के बीच चल रही मौजूदा मेट्रो से ग्रेटर नोएडा पहुंचने में ही अधिक समय लग जाता है। ऐसे में एयरपोर्ट तक जाने में यात्री परेशान हो जाएंगे।
दिल्ली-नोएडा मेट्रो ग्रेटर नोएडा से सीधे नहीं जुड़ी है। नोएडा के सेक्टर-52 स्टेशन से सेक्टर-51 पैदल आकर ग्रेनो की मेट्रो से सफर करना पड़ता है। इस वजह से बहुत कम यात्री इससे सफर कर पाते हैं। दिल्ली से बनारस तक प्रस्तावित हाईस्पीड मेट्रो का एक स्टॉपेज नोएडा एयरपोर्ट के परिसर में भूमिगत रखने का निर्णय पहले ही हो चुका है।
ग्रेनो से नोएडा एयरपोर्ट रूट की फिर से बनेगी फिजिबिलिटी रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क से जेवर तक मेट्रो रूट की फिर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होगी। 2019 में इसकी रिपोर्ट तैयार हुई थी। उस समय 35 किमी लंबे इस रूट पर 25 स्टेशन प्रस्तावित थे, लेकिन आबादी कम होने के कारण हाल ही में स्टेशनों की संख्या 25 से घटाकर 6 करने का निर्णय लिया गया है। अब उसके हिसाब फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होगी।
मंगलवार को अपर मुख्य सचिव की बैठक में इस मेट्रो की भी फिजिबिलिटी और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीएमआरसी से ही तैयार कराने का फैसला लिया गया है। इसकी गति 120 से 130 किमी प्रति घंटे तक करने की बात कही गई है। यीडा सिटी के सेक्टर 18, 20, 21, 22डी, 28/29 और नोएडा एयरपोर्ट पर स्टेशन बनाए जाएंगे।

शिवाजी स्टेडियम से मेट्रो की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी डीएमआरसी को दी गई है। दो माह में रिपोर्ट आ जाएगी। उसी से रूट, लंबाई और लागत का सही अनुमान लग सकेगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed