{"_id":"61a0f2eeb007f537b362f23d","slug":"delay-in-construction-of-airport-will-attract-10-lakh-fine-per-day-noida-news-noi617985944","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : एयरपोर्ट के निर्माण में देरी पर प्रतिदिन लगेगा 10 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : एयरपोर्ट के निर्माण में देरी पर प्रतिदिन लगेगा 10 लाख जुर्माना
Sat, 27 Nov 2021 07:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोेएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोेएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:00 AM IST
सार
यह जुर्माना निर्माण कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में देरी पर प्रतिदिन 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना निर्माण कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) से वसूला जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) की ओर से 1095 दिन के बाद देरी पर प्रतिदिन जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के मुुताबिक, कंसेशन एग्रीमेंट में निर्माण में देरी पर जुर्माने का जिक्र पहले से ही किया गया है, ताकि इस काम को तय समय में पूरा कराया जा सके। पहले चरण का कार्य सितंबर 2024 तक पूरा करना है, ताकि उड़ान शुरू हो सके। अगर निर्माण कार्य में तय समय में देरी होती है तो परफॉर्मेंस सिक्योरिटी का 0.1 प्रतिशत प्रतिदिन जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इस लिहाज से परफॉर्मेंस सिक्योरिटी 100 करोड़ रुपये की है। ऐसे में 10 लाख रुपये का जुर्माना रोजाना होगा। प्रधानमंत्री ने भी शिलान्यास कार्यक्रम में अपने संबोधन में जुर्माने का जिक्र किया था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट का डेवलपमेंट प्लान जल्द देगी कंपनी
एयरपोर्ट का निर्माण करने वाली कंपनी इसका डेवलपमेंट प्लान बनाकर देगी। इसमें एक बार चार्ट होगा। इसमें यह पहले से ही तय होगा कि एयरपोर्ट का कौन सा काम कब-कब करना है। इसकी पूरी टाइमलाइन होगी। इससे काम को अपने अंजाम तक पहुंचाने का काम होगा। डेवलपमेंट प्लान को सत्यापित नियाल की ओर से बनाई गई स्वतंत्र कमेटी करेगी। इसमें इंजीनियर शामिल होंगे। कमेटी की स्वीकृति के बाद नियाल के सीईओ इसको मंजूरी देंगे। इसके बाद इसी डेवलपमेंट प्लान के हिसाब से एयरपोर्ट के निर्माण होगा।
विज्ञापन