फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Defence Minister and Chief Minister visit today, roads have been repaired and brightened

Noida News: रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री का दौरा आज, सड़कें संवारी और चमकाई गईं

Fri, 29 Aug 2025 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister and Chief Minister visit today, roads have been repaired and brightened
- नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने डाला फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में डेरा, 12 घंटे में कई निरीक्षण हुए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी कंपनी में शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आना प्रस्तावित है। राफे एमफाइबर कंपनी भारतीय सशस्त्र बलों व पुलिस बल के लिए ड्रोन, मानव रहित यान के इंजन व अन्य सिस्टम का निर्माण करती है। दौरे को लेकर नोएडा प्राधिकरण शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियों में लगा रहा। सीईओ डॉ. लोकेश एम समेत अन्य अधिकारियों ने फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण व दौरा किया। सुबह से देर शाम तक अधिकारी सक्रिय रहे। 12 घंटे में कई निरीक्षण हो गए और जिम्मेदारों को निर्देश जारी किए गए।
अधिकारियों ने सड़क मार्ग से आने व जाने के संभावित रूट का भी निरीक्षण किया। सड़कों को आनन-फानन में दुरुस्त कराया गया और सफाई भी करवाई गई। बारिश की संभावना के मद्देनजर जलभराव नहीं हो इसके लिए जलनिकासी सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। डीएनडी से फेज-2 और फेज-2 से सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर तक अलग-अलग जगहों पर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्राधिकरण के एसीईटो संजय खत्री, कृष्ण करुणेश व अन्य अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

800 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है कंपनी, आगे विस्तार की तैयारी
औद्योगिक विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राफे एमफाइबर कंपनी नोएडा में 800 करोड़ रुपये का निवेश प्लांट व मशीनरी में कर चुकी है। कंपनी की विस्तार योजना को कैबिनेट से भी मंजूरी मिल चुकी है। आपसी-समझौते और करार के आधार पर कंपनी पड़ोस का प्लॉट लेगी। इसके अलावा कंपनी को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जमीन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अलर्ट, अल्प समय रहेगा डायवर्जन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने भी कमर कस ली है। हालांकि अभी तक कहीं भी ट्रैफिक डायवर्जन नही किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जरूरत पड़ने पर डीएनडी, चिल्ला बार्डर, सेक्टर 93 कट, फेज-2, एसईजेड, समेत वीवीआईपी कार्यक्रमों के आस पास ट्रैफिक पुलिस अल्प समय के लिए रूट डायवर्ट कर सकती है। वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर शहर में 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed