फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Decorate the house with a decorative product made of garbage

कूड़े से बने सजावटी उत्पाद से सजा सकेंगे घर

Fri, 03 Jun 2022 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Decorate the house with a decorative product made of garbage
ग्रेटर नोएडा। शहरवासी जल्द ही कूड़े से बने बेंच, लैंप, कुर्सी, टेबल समेत अन्य सजावटी उत्पाद खरीद सकेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इंडियन पोल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (इपका) और एसबीआई कार्ड के साथ इस बाबत करार किया है। इसका प्रोसेसिंग प्लांट म्यू वन के रीक्रिएशनल ग्रीन एरिया में बनेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने ऑडिटोरियम में इपका व एसबीआई कार्ड के प्रतिनिधियों को सीएसआर के तहत हुए अनुबंध पत्र को सौंपा। इस प्लांट में क्लस्टर-4 के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों और गांवों के गीले व सूखे कूड़े को उठाकर प्लांट तक ले जाया जाएगा और उसे अलग-अलग कर प्रोसेस किया जाएगा। सूखे कूड़े को रीसाइकिल कर बोर्ड तैयार होगा, जिससे लैंप, कुर्सी, टेबल, बेंच व अन्य सजावटी उत्पाद बन सकेंगे, जबकि गीले कूड़े से कंपोस्ट बनाई जाएगी, जिसका इस्तेमाल हरियाली बढ़ाने में हो सकेगा। ओमीक्रान वन ए, वन, टू व थ्री, पाई 1 व 2, बिरौंडा, बिरौंडी एच्छर शामिल हैं। इसका प्लांट म्यू वन के रीक्रिएशनसल ग्रीन में बनाया जाएगा। इस प्लांट से रोजाना करीब 10 टन कूड़े का प्रोसेस हो सकेगा। इपका अगले दो से तीन माह में घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू कर देगी। अगले छह माह में प्लांट बनने के बाद प्रोसेस शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनी स्टेलर-1, गौड़ सौंदर्यम् दूसरे स्थान
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्टेलर वन सोसाइटी ने बाजी मार ली है। स्टेलर वन को ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह की तरफ से दो लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं दूसरे पायदान पर गौड़ सौंदर्यम और तीसरे पायदान पर एल्डिको माइस्टिक सोसाइटी रहीं। इनको क्रमश 1.5 लाख व एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बृहस्पतिवार को ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ सुरेंद्र सिंह ने इन सोसाइटियों के प्रतिनिधियों को पुरस्कार राशि, प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इनके अलावा सेक्टर गामा टू स्थित द किंग्स रिजर्व रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर अल्फा वन स्थित आईआरडब्ल्यूओ पाम कोर्ट एसोसिएशन और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित निराला एस्पायर को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। तीनों सोसाइटियों को 50-50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed