{"_id":"5ce84a75bdec22073226382f","slug":"debit-credit-card-clone-grnoida-news-noi4397665134","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट-क्रेडिट कार्ड क्लोनिंग पर कसेगा शिकंजा-अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेबिट-क्रेडिट कार्ड क्लोनिंग पर कसेगा शिकंजा-अमर उजाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेबिट-क्रेडिट कार्ड क्लोनिंग पर कसेगा शिकंजा
ग्रेटर नोएडा। जिले में डेबिट व क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग करके लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। बिना ओटीपी के लोगों की कमाई साइबर ठग उड़ा रहे हैं। मोबाइल में रुपये निकलने का मेसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी होती है। हैरानी तब होती है जब उनका डेबिट व क्रेडिट कार्ड जेब में मौजूद रहता है। क्लोनिंग पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी वैभव कृष्ण ने योजना बनाई है। इसके अंतर्गत वह जल्द बैंक अधिकारियों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर दिशा निर्देश देंगे और थाना प्रभारियों को आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी सतर्कता बरतने की अपील की है।
दरअसल, पिछले कुछ माह से जिले भर से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें क्लोनिंग कर बैंकों के उपभोक्ताओं से ठगी की जा रही है। ठगी के बाद उपभोक्ताओं को बैंक व थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। हर रोज ठगी के मामले सामने आने से लोगों को बैंक खातों में रुपये रखने का डर सताने लगने लगा है। ऐसे में उपभोक्ता ये सोचने को विवश हो जाता कि वह अपना धन कैसे सुरक्षित रखे। हालांकि नियमानुसार अगर, उपभोक्ता ने किसी को ओटीपी व सीक्रेट जानकारी नहीं दी है तो उसे रुपये वापस मिल सकते हैं, लेकिन रुपये निकलने के बाद उसे परेशानी उठानी पड़ती है। शहर व जिले के अधिकांश उपभोक्ता डेबिट व क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। यही कारण है कि यहां क्लोनिंग कर ठगने वाले गिरोह ने सक्रियता बढ़ा ली है। एच्छर चौकी क्षेत्र के एटीएम बूथ में तीन माह पहले एक क्लोनिंग डिवाइस उपभोक्ता ने देखकर पुलिस को सूचना भी दी थी। इसे देखते हुए अब एसएसपी ने गिरोह पर नकेल कसने की तैयारी की है।
-------------
क्लोनिंग से बचने को बरतें ये सावधानी
- एटीएम बूथ में कार्ड प्रयोग करने से पहले हाथ से जांच कर लें वहां कोई डिवाइस तो नहीं लगी है।
- अगर कोई डिवाइस वहां दिखती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस व बैंक अधिकारी को दें।
- डेबिट-क्रेडिट कार्ड को हाथ में अधिक देर तक न रखे कैमरे आदि की मदद से क्लोनिंग की आशंका रहती है।
- एटीएम बूथ ही नहीं मॉल, शॉप आदि पर भी कार्ड इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
-------------
डेबिट-क्रेडिट कार्ड क्लोनिंग व ठगी पर रोकथाम के लिए जल्द बैंक अधिकारी और उनके प्रतिनिधियों को बुलाकर सुरक्षा के निर्देश दिए जाएंगे। थाना प्रभारियों को भी एटीएम बूथ की निगरानी व संदिग्धों की पड़ताल का आदेश दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को भी कार्ड प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
- वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर