फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dcp put noida police version in frount of highcourt

लापता मां-बेटी के मामले में पुलिस रखेगी अपना पक्ष

Wed, 06 Jan 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
dcp put noida police version in frount of highcourt
लापता पत्नी-बेटी के मामले में अब डीसीपी रखेंगे पुलिस का पक्ष
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-49 निवासी व्यक्ति की पत्नी और बेटी के लापता होने के मामले में अब डीसीपी नोएडा हाईकोर्ट में पुलिस का पक्ष रखेंगे। दोनों का पता नहीं लगने से नाराज व्यक्ति ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त को स्वयं पेश होने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो वहां से फिलहाल राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि मामले में डीसीपी नोएडा अपना पक्ष हाईकोर्ट के समक्ष रखेंगे। जानकारी के अनुसार, आठ नवंबर 2020 को अवधेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 3 जुलाई को उसकी पत्नी और बेटी लापता हो गई थीं। मामले में उनकी माता शीला देवी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि उसकी पत्नी देवानंद नामक व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। अवधेश ने देवानंद के खिलाफ अपनी पत्नी को छिपाकर रखने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई न होता देख पीड़ित ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed