फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCP deputed for the protection of Chief Minister Yogi becomes victim of Corona,

मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में तैनात डीसीपी हुए कोरोना का शिकार, पॉजिटिव निकली रिपोर्ट

Mon, 10 Aug 2020 06:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
DCP deputed for the protection of Chief Minister Yogi becomes victim of Corona,
cm yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्ध नगर आगमन पर दो दिन तक उनकी सुरक्षा में तैनात रहे डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुमार सिंह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका बेटा, सरकारी वाहन का चालक और गनर भी संक्रमित पाए गए हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


डीसीपी, कोरोना कॉल में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ लगातार लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे थे। बकरीद और रक्षाबंधन पर जिले के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी उन पर थी। उन्होंने बिलासपुर, दादरी, जेवर आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया था।
विज्ञापन


वहीं, शासन के निर्देश पर माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई करने वाली टीम का नेतृत्व किया। शुक्रवार और शनिवार को डीसीपी, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहे थे। वहीं शुक्रवार को उनके बेटे की कोरोना जांच हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डीसीपी व उनके साथ रहने वाले पुलिसकर्मियों की भी जांच कराई गई। रविवार को उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डीसीपी व उनके बेटे को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल और गनर व चालक को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed