Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Date of e-auction of 90 flats of Omicron-1A extended till 23 March

Noida News: ओमिक्रॉन-1ए के 90 फ्लैटों की ई-नीलामी की तारीख 23 मार्च तक बढ़ी

Sun, 22 Feb 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Date of e-auction of 90 flats of Omicron-1A extended till 23 March
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में बचे हुए फ्लैटों की ई-नीलामी की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। दो बीएचके के 90 फ्लैटों को खरीदने के लिए अब लोगों के पास एक महीने का और मौका है। प्राधिकरण से जारी सूचना के मुताबिक 28 जनवरी से शुरू हुई योजना में 18 फरवरी तक पंजीकरण ई-नीलामी में शामिल होने के लिए किया जा सकता था। अब इसमें एक और मौका इच्छुक आवेदकों को दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक अब बुकलेट डाउनलोड करने और पंजीकरण के लिए 18 मार्च तक समय रहेगा। पंजीकरण के बाद 20 मार्च तक पंजीकरण धनराशि जमा करनी होगी। इसके बाद 23 मार्च तक जरूरी दस्तावेज अपलोड करने का मौका दिया जाएगा। ई-नीलामी की तारीख अलग से प्राधिकरण घोषणा करेगा। अधिकारियों का कहना है कि 130 मीटर पर मौजूद यह फ्लैट प्राइम लोकेशन के हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed