फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Damage to rabi crop due to hailstorm with rain

Noida News: बारिश के साथ ओलावृष्टि से रबी की फसल को नुकसान

Sat, 18 Mar 2023 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Damage to rabi crop due to hailstorm with rain
ओला पड़ने से रबी की फसल को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बेमौसम बरसात के साथ ओला पड़ने से खेतों में खड़ी रबी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। दनकौर और रबुपुरा में सबसे अधिक क्षति हुई है। इस बार कृषि विभाग रबी की फसल का अच्छा उत्पादन होने का दावा कर रहा था। बेमौसम की बारिश से उत्पादन में कमी आने की आशंका जताई जा रही है। शनिवार दोपहर बाद बारिश के साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। जिसकी वजह से खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल गिर गई।

-बेमौसम बारिश से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह ओले पड़ने की खबर है। प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से फसल का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। - कृष्ण नागर, प्रदेश महासचिव, भाकियू अंबावता
विज्ञापन

---------
-वर्षा ने रबी फसल को 30 से 40 प्रतिशत तक का नुकसान पहुंचाया है। खेतों में गेहूं की लहलहाती फसल के साथ ओलावृष्टि से खेतों में पककर तैयार सरसों की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। - सुनील प्रधान किसान
विज्ञापन
विज्ञापन


-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद ही फसलों में कितने प्रतिशत नुकसान हुआ अंदाजा लगाया जा सकता है।
- राजीव कुमार उप कृषि निदेशक
-
-------------------
राजेश भाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed