{"_id":"605e455c8ebc3ec89761f62c","slug":"dalit-woman-molested-by-pretending-to-be-married-grnoida-news-noi573853962","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दलित युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दलित युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की दलित युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी के शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने ट्विटर पर वीडियो वायरल कर शिकायत की और गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी का पिता खुद को सपा नेता बताता है। वहीं जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव और महासचिव श्याम सिंह भाटी का कहना है कि आरोपी के पिता समाजवादी पार्टी में नहीं है। पीड़िता ने हाथ जोड़कर न्याय की मांग की है और कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी दी है।
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने ट्विटर पर की गई शिकायत और वायरल वीडियो में कहा है कि तीन साल पहले एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया था। आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। छह माह पहले वह गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि युवक ने उसे जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद पीड़िता आरोपी के घर पहुंच गई। वहां युवक के पिता ने दूसरी जाति का हवाला देते हुए कहा कि वह पीड़िता को घर में नहीं घुसने देंगे। खुद को सपा नेता बताते हुए धमकी भी दी। इसके बाद भी आरोपी युवक पीड़िता को शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। पीड़िता फिर से गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने दोबारा जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। अब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बिसरख पुलिस का कहना है कि पीड़िता को थाने बुलाया जा रहा है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएम को भी किया टैग
बृहस्पतिवार को पीड़िता बिसरख थाने में शिकायत करने गई थी। आरोप है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे वहां से धमका कर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने शुक्रवार को ट्विटर पर यूपी पुलिस, नोएडा पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग कर शिकायत की है।