{"_id":"692718d43835a7c1d90887f7","slug":"dadi-chandro-tomar-shooting-range-to-be-operational-afresh-noida-news-c-1-noi1095-3672515-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दादी चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज का संचालन नए सिरे से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दादी चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज का संचालन नए सिरे से होगा
विज्ञापन
-नई शर्तों के साथ शूटिंग रेंज का टेंडर तैयार किया गया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शूटिंग रेंज संचालन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया है। अब इसका संचालन नई शर्तों के तहत होगा। इच्छुक एजेंसियां 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, पहले जिस एजेंसी को संचालन का जिम्मा दिया गया था, उसका अनुबंध कुछ महीने पहले निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद नई शर्तों के साथ टेंडर तैयार किया गया है। नोएडा स्टेडियम में स्थित यह शूटिंग रेंज शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम से है।
एजेंसियों को टेंडर से जुड़ी जानकारी देने और उनकी शंकाओं का समाधान करने के लिए 2 दिसंबर को प्री-बिड बैठक आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि चयन उसी एजेंसी का होगा जो प्राधिकरण को सबसे अधिक राजस्व देगी। चयनित एजेंसी को प्राधिकरण की ओर से कोई भुगतान नहीं किया जाएगा, बल्कि खिलाड़ियों से प्राप्त फीस में प्राधिकरण की निश्चित हिस्सेदारी होगी।
12 साल तक संचालन का अधिकार
चयनित एजेंसी को 12 साल तक संचालन का अधिकार मिलेगा। इसके बाद एक-एक साल के लिए तीन बार अतिरिक्त समय दिया जा सकेगा।
शूटिंग रेंज की विशेषताएं
कुल क्षेत्रफल: 4450 वर्ग मीटर
क्षमता: 500 लोग
सुविधाएं:
10 मीटर रेंज के लिए 33 स्टेशन
25 मीटर रेंज के लिए 16 स्टेशन
50 मीटर रेंज के लिए 17 स्टेशन