{"_id":"656011413359050bdb0fb635","slug":"cyber-fraudsters-cheated-three-people-including-a-woman-of-rs-50-lakh-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: घर बैठे कमाई का दिया झांसा, जालसाजों ने महिला समेत तीन लोगों से 50 लाख ठगे; टेलीग्राम से ऐसे की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: घर बैठे कमाई का दिया झांसा, जालसाजों ने महिला समेत तीन लोगों से 50 लाख ठगे; टेलीग्राम से ऐसे की वारदात
Fri, 24 Nov 2023 08:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Nov 2023 08:28 AM IST
सार
साइबर जालसाजों ने महिला समेत तीन लोगों के से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। घर बैठे कमाई का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप जोड़कर वारदात की। तीनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
साइबर जालसाजों ने महिला समेत तीन लोगों के से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। घर बैठे कमाई का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप जोड़कर वारदात की। तीनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-76 निवासी आर्या सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास व्हाट्स एप मैसेज आया। इसमें घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने की बात की गई। संपर्क करने पर उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। आरोपियों ने उन्हें यूट्यूब और ई-कॉमर्स वेबसाइट के ऑनलाइन पेज को अच्छी रेटिंग देने का टास्क दिया। इसके बदले कुछ रुपये भी भेजे। फिर उनका अकाउंट बनाकर कई कंपनियों के शेयर में निवेश करने को कहा। यहां भी उन्हें शुरुआती दौर में फायदा हुआ। इसके बाद फिर से अकाउंट को खोलने का झांसा देकर जालसाजों ने कई बार में उनसे 21 लाख 42 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
वहीं ग्रेटर नोएडा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि जालसाजों ने ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग करके लाखों कमाने का झांसा दिया। इस तरह उनसे 23. 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी मितिका जोशी से पार्ट टाइम जॉब के नाम पर जालसाजों ने 6 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन