फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cyber fraud of more than Rs 100 crore Where do gangs operate from in Cambodia Police reached embassy to know

UP: कंबोडिया में कहां से चलाते हैं गिरोह, जानने दूतावास पहुंची पुलिस; गैंग के जाल में फंसे भारतीय युवकों को...

Wed, 06 Mar 2024 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Mar 2024 09:03 AM IST
सार

कंबोडिया में बैठकर भारत के लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन लोगों को सोमवार को बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक चीनी, एक नेपाली और एक भारतीय शामिल है।

विज्ञापन
Cyber fraud of more than Rs 100 crore Where do gangs operate from in Cambodia Police reached embassy to know
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंबोडिया में बैठकर 100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के जाल में फंस चुके भारतीय युवकों को वहां से निकालने की कवायद में पुलिस जुट गई है। पुलिस कंबोडिया दूतावास के माध्यम से उस जगह की जानकारी जुटा रही है जहां से ठगी करने वाले गिरोह के लोग अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस अब इन युवकों को गिरोह के सदस्य के रूप में नहीं बल्कि पीड़ित के रूप में देखेगी और ठगों के राज खुलवाएगी। दरअसल, 20 से 30 युवकों को कंबोडिया में नौकरी के नाम पर भेजा गया है। उनमें गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा-दादरी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के युवक शामिल हैं। 
विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में यह जानकारी करें कि किस परिवार से युवक नौकरी करने कंबोडिया गए है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों की पुलिस को भी इस संबंध में अवगत कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से कंबोडिया की उड़ान भरने वाली एयर लाइनों से भी संपर्क साधा गया है कि वह एक वर्ष के भीतर नौकरी के लिए गए युवाओं के विषय में कुछ जानकारी दे। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में मुख्य सरगना चीन में अन्हुई प्रांत के शुजू  सिटी निवासी शू यूमिंग, नेपाल के जिला खोरखा स्थित गांव मुच्चोक निवासी अनिल थापा और दादरी के गांव कटहैरा निवासी विनोद उर्फ अगस्त्या भाटी को गिरफ्तार किया था।

बुधवार को इन्हें सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की ओर से रिमांड याचिका भी प्रस्तुत की गई है।

ठगी का शिकार हुए लोगों की संख्या एक हजार से अधिक होने की संभावना 
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जो लोग ठगी का शिकार हुए हैं उनकी संख्या एक  हजार तक हो सकती है। ठगी की रकम भी 200 करोड़ से अधिक होगी। वास्तविक संख्या डाटा के एनालिसिस के बाद ही पता चल सकेगी।

इसके लिए अगर एडवांस तकनीक की जरूरत पड़ी तो गुरुग्राम, बेंगलुरु या हैदराबाद के विशेषज्ञों की भी सेवाएं ली जाएंगी। पुलिस की कोशिश होगी कि इस केस में पीड़ितों की रकम वापसी अगर संभव हो तो वह भी  कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed