फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: सेवानिवृत अधिकारी और बुजुर्ग दंपती के खातों से करीब 20 लाख की साइबर ठगी

Mon, 03 Aug 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
सेवानिवृत अधिकारी और बुजुर्ग दंपती के खातों से करीब 20 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में साइबर जालसाज लगातार नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। साइबर जालसाजों ने अलग-अलग मामलों में सेक्टर-120 में एक रिटायर्ड अधिकारी और सेक्टर-50 के एक बुजुर्ग दंपती के बैंक खातों से करीब 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पहले मामले में सेक्टर-122 निवासी एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने शिकायत दी कि वह घटना के समय सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में थे। 15 मई की शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक पेंशन फंड से जुड़ा अधिकारी बताते हुए बातचीत शुरू की। कुछ मिनट बाद उन्होंने कॉल काट दी, लेकिन इसके तुरंत बाद बैंक से लगातार मैसेज आने लगे। पता चला कि उनकी दो फिक्स्ड डिपॉजिट समय से पहले तोड़ दी गई हैं। इसके बाद खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में आठ लाख रुपये निकाल लिए गए। इतना ही नहीं, साइबर ठगों ने उनके पेटीएम अकाउंट तक पहुंच बनाकर करीब 1.91 लाख रुपये और ट्रांसफर कर लिए। कुल मिलाकर पीड़ित को 9.91 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-50 निवासी 61 वर्षीय शख्स ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी का संयुक्त बैंक खाता है। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर उन्हें पता चला कि 23 से 31 जुलाई के बीच उनके खातों से कई संदिग्ध लेनदेन हुए हैं। आरोप है कि ठगों ने पहले कोटक महिंद्रा बैंक और फिर इंडसइंड बैंक खाते से कई किश्तों में करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए। इन ट्रांजेक्शन की जानकारी उन्हें बाद में मिली, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामलों में बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed