फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बुजुर्ग महिला से 72 लाख की ठगी

Wed, 13 Aug 2025 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बुजुर्ग महिला से 72 लाख की ठगी
विज्ञापन

- एनडीएमसी से सेवानिवृत हैं महिला, साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश कर लाखों की कमाई का झांसा देकर एक बुजुर्ग महिला से 72 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। बुजुर्ग महिला दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) से सेवानिवृत हैं। जालसाजों ने छह बार में अलग अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-105 स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट निवासी मंजू शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि अप्रैल महीने में अद्विका नामक युवती ने संपर्क किया और उन्हें वाट्स एप ग्रुप में जोड़ लिया। उसने खुद का परिचय वित्तीय विशेषज्ञ और ट्रेडिंग सलाहकार के रूप में दिया। व्हसट्स एप ग्रुप में पहले से काफी लोग मौजूद थे और सभी को ट्रेनिंग की जानकारी व प्रशिक्षण दिया जा रहा था। ग्रुप में सदस्य मुनाफे का स्क्रीनशॉट भी साझा कर रहे थे। निवेश की सफलता के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इसी दौरान मंजू पर भी निवेश कर मुनाफा कमाने का दबाव बनाया जाने लगा।
विज्ञापन

एक ट्रेडिंग अप्लीकेशन के माध्यम से निवेश करने का सुझाव महिला को दिया गया। जिस महिला ने मंजू को ग्रुप में जोड़ा उसका सहयोग राकेश जैन नाम का व्यक्ति कर रहा था। मुनाफा कमाने के चक्कर में मंजू ने कई बार में 72 लाख रुपये निवेश पर दिए। शुरुआत में कुछ मुनाफा हुआ और उसकी निकासी की अनुमति भी दी गई थी। ठगों ने इस दौरान महिला को एक ऐप भी डाउनलोड कराया, जहां निवेश करने पर मुनाफे समेत राशि बढ़ती हुई दिख रही थी। महिला ने 72 लाख रुपये निवेश करने के बाद जब मुनाफे समेत अपनी सारी रकम निकालनी चाही तो ठगों ने इसकी अनुमति नहीं दी। उसपर 49 लाख 50 हजार रुपये और ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जाने लगा। जब महिला ने मना कर दिया तब जालसाजों ने ग्रुप से बाहर कर दिया और सभी तरह के संपर्क तोड़ लिए। इसके बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ तब इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन खातोंं की जांच कर रही है जिनमें रकम ट्रांसफर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed