फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Customer beats employee at Lenskart showroom

UP: लेंसकार्ट के शोरूम में धार्मिक विवाद की बहस के बाद ग्राहक ने कर्मचारी को पीटा, CCTV में कैद हुई मारपीट

Sun, 26 Apr 2026 12:58 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 26 Apr 2026 12:58 PM IST
सार

23 अप्रैल की शाम शोरूम में कार्यरत कर्मचारी सूरज अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा और कंपनी को लेकर चल रही कथित धार्मिक अफवाहों का जिक्र करने लगा। इस मुद्दे पर कर्मचारी और ग्राहक के बीच बहस शुरू हो गई।

विज्ञापन
Customer beats employee at Lenskart showroom
घटना सीसीटीवी में कैद हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एक आईवियर शोरूम में मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया। लेंसकार्ट के शोरूम में ग्राहक और कर्मचारी के बीच कथित धार्मिक विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल की शाम शोरूम में कार्यरत कर्मचारी सूरज अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा और कंपनी को लेकर चल रही कथित धार्मिक अफवाहों का जिक्र करने लगा। इस मुद्दे पर कर्मचारी और ग्राहक के बीच बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और ग्राहक ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारी पर हाथ उठा दिया। 
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से शोरूम में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और ग्राहकों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को काबू में किया। हालांकि, मारपीट के बाद आरोपी ग्राहक मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान शोरूम में मौजूद लोग भी सहम गए और कुछ समय तक कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित कर्मचारी सूरज ने इस मामले में थाना बीटा-2 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed