फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CUET UG 2024: Delhi students will have to download admit card again

सीयूईटी यूजी 2024 : दिल्ली के छात्रों को दोबारा डाउनलोड करने होंगे एडमिट कार्ड

Wed, 15 May 2024 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
CUET UG 2024: Delhi students will have to download admit card again
- एनटीए ने कहा, छात्रों को 16, 17 और 18 मई की परीक्षा के लिए नए प्रवेश पत्र करने होंगे डाउनलोड
विज्ञापन


सीमा शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली में सीयूईटी यूजी 2024 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ध्यान दें। स्नातक दाखिले की सीयूईटी यूजी 2024 के लिए 16 , 17 और 18 मई की परीक्षा के लिए शाम सात से साढ़े सात बजे के बीच नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसलिए अगली तीन दिनों की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली के सभी 258 परीक्षा केंद्रों के सभी छात्रों के लिए 15 मई शाम सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच एडमिट कार्ड अपलोड हो जाएंगे। छात्रों से आग्रह है कि वे फिर से एनटीए वेबसाइट से दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। सीयूईटी यूजी 2024 के तहत 16 मई को इॅकोनोमिक्स, हिंदी, फिजिक्स और मैथ्मेटिक्स की परीक्षा होगी। जबकि 17 मई को जियोग्राफी,फिजिकल एजुकेशन,बिजनेस स्ट्डीज व अकाउंटेसी की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं, 18मई को हिस्ट्री, पॉलिटिक्ल साइंस, सोशियोलॉजी की परीक्षा होनी है। वहीं, 15 मई की दिल्ली के परीक्षा केंद्रों की स्थगित परीक्षा अब 29 मई को आयोजित होगी। इसके लिए फिर से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


-------

इनविजीलेटर न मिलने से 15 मई की परीक्षा स्थगित:
एनटीए ने दिल्ली के सभी 258 परीक्षा केंद्रों में इनविजीलेटर न मिलने के कारण 15 मई की परीक्षा स्थगित कर दी थी। एनटीए अंतरराष्ट्रीय और गुणवत्ता मानकों के तहत राष्ट्रीय स्तर की दाखिला प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करता है। इसके तहत एक कमरे में 12 छात्रों पर एक इनविजीलेटर की जरूरत होती है। देशभर में 15 मई को सबसे अधिक छात्र 1.46 लाख दिल्ली के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वाले थे। इसके अनुसार पहले दिन की परीक्षा के लिए एनटीए को दिल्ली में करीब 12 हजार से अधिक इनविजीलेटर और अन्य कर्मियों की जरूरत थी। लेकिन चुनाव डयूटी समेत अन्य कारणों के पर्याप्त संख्या में इनविजीलेटर नहीं मिल पाए। इस वजह से 15 मई की परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed