फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CUET canceled for third time angry candidates created ruckus

CUET: एक बार फिर रद्द हो गई संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, नाराज अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया

Sat, 13 Aug 2022 02:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 02:03 AM IST
सार

मामला बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी रजनीश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर केंद्र प्रबंधन से परीक्षा रद्द करने की पूरी जानकारी ली। उन्होंने छात्रों को काफी देर तक समझाया बुझाया , जिसके बाद धीरे धीरे मामला शांत हुआ।
 

विज्ञापन
CUET canceled for third time angry candidates created ruckus
एनटीए परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा करते परीक्षार्थी।

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) एक बार फिर रद्द हो गई। बिना किसी पूर्व सूचना के तीसरी बार परीक्षा रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों ने सेक्टर-64 स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक जारी हंगामे के बाद अभ्यर्थियों ने ममूरा रोड जाम कर दिया गया। इस दौरान वाहन चालकों और अभ्यर्थियों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत कराया जा सका। अब परीक्षा 17 अगस्त को होगी।

विज्ञापन


सीयूईटी परीक्षा के लिए पहले चार और पांच अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी। कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते दो बार परीक्षा रद्द कर 12 अगस्त को परीक्षा तिथि घोषित की गई। शुक्रवार को भी परीक्षा रद्द होने से छात्र-छात्राओं में आक्रोश नजर आया। दिल्ली, हरियाणा, बिहार समेत प्रदेश के अलग-अलग शहरों के युवाओं ने कहा कि वह रक्षाबंधन के पर्व छोड़कर परीक्षा देने नोएडा आए थे। यहां तीसरी बार परीक्षा रद्द कर दी गई। केंद्र पर पहुंचने तक उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं दी गई। इस दौरान कई छात्र दिल्ली, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से परीक्षा देने पहुंचे थे।
विज्ञापन


लाइन लगते ही पता चली तकनीकी खामी की बात
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होनी थी। जिसकी रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:20 बजे थी। पहली पाली में शामिल होने की परीक्षार्थियों ने केंद्र के बाहर लाइन लगाना शुरू ही किया था तभी परीक्षा प्रबंधन ने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए दोनों पालियों की परीक्षा रद्द होने की घोषणा कर दी। जिसके बाद गुस्साए अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख परीक्षा केंद्र के सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद कर दिए। काफी देर चले हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने मामूरा रोड जाम कर दिया। कुछ छात्र सड़क पर लेट गए। कई वाहन चालकों ने मजबूरी का हवाला देते हुए छात्रों से रास्ता छोड़ने की अपील की। लेकिन छात्रों ने किसी की नहीं सुनी। हंगामे के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों को मिलता है कॉलेजों में दाखिला
केंद्रीय विश्वविद्यालय के कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए इस साल से मेरिट प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है। अब एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर छात्रों को कॉलेजों में सीट दी जाएगी। नए नियम के चलते देशभर में सीयूईटी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। बार बार आ रही तकनीकी व अन्य समस्याओं के चलते लगातार छात्रों की नाराजगी बढ़ रही है। परीक्षा आयोजित कर रही संस्था एनटीए के प्रबंधन के मुताबिक सर्वर डाउन होने के बार परीक्षा रद्द करनी पड़ रही है। प्रबंधन ने बताया कि बॉयोमेट्रिक और ऑनलाइन पेपर में दिक्कत आने के बाद परीक्षा रोकनी पड़ रही है। परीक्षा के दौरान स्क्रीन बार-बार हैंग होती हैं वहीं प्रश्न पत्र हल करते हुए एक सवाल पूरा होने पर दूसरे के लिए क्लिक करने पर सीधे पांचवां या छठा प्रश्न खुलता है। इसी कारण से परीक्षा को रद्द किया गया है। एनटीए प्रबंधन के अनुसार इस समस्या से निपटने के लिए प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed