फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crores cheated from more than 300 people in the name of insurance, eight arrested

बीमा के नाम पर 300 से ज्यादा लोगों से करोड़ों ठगे, आठ गिरफ्तार

Tue, 11 Jan 2022 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Crores cheated from more than 300 people in the name of insurance, eight arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बीमा कराने के नाम पर देशभर के 300 से अधिक लोगों से पांच करोड़ से ज्यादा ठगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनकी गाढ़ी कमाई और सेवानिवृत्ति की रकम हड़पने वाले गिरोह सरगना सहित आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 47.55 लाख रुपये, हार्ले डेविडसन बाइक, चार कारें, लैपटॉप व 16 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश एस ने बताया कि एनटीपीसी से सेवानिवृत्त जीएम रियाज हसन ने बीमा कराने के नाम पर 1.44 करोड़ रुपये ठगने की शिकायत 2021 में की थी। रियाज की सेवानिवृत्ति का पूरा पैसा ठगों ने हड़प लिया था। मामले की जांच के बाद कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार की टीम ने मंगलवार को मेरठ के जानी निवासी नीरज कुमार, बुलंदशहर निवासी अजहरउद्दीन, मसूरी निवासी अमरपाल, लोनी निवासी विकास, सोहन, नीतू आर्या व नीतू का पति सुनील और बुलंदशहर निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने वर्ष 2017 में रियाज से संपर्क किया और भारती एएक्सए इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर अच्छा मुनाफा बताकर निवेश करा लिया। रियाज को झांसा देकर आरोपियों ने दस बीमा कराए थे और 1.44 करोड़ रुपये जमा करा लिए। पिछले साल उन्होंने इंश्योरेंस कंपनी में जाकर पता किया तो फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद उन्होंने की शिकायत की।
विज्ञापन

दिव्यांग गिरोह सरगना करता है 25 लाख के पैकेज पर नौकरी
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि गिरोह के सरगना अजहरउद्दीन और नीरज कुमार हैं। दिव्यांग नीरज एमबीए कर चुका है और मुंबई की एक कंपनी में 25 लाख के पैकेज पर काम कर रहा है। इससे पहले वह नोएडा में 15 लाख के पैकेज पर कोलोप्लास्ट कंपनी में काम करता था। अजहर 12वीं पास है। विकास, सोहन व नीतू वर्ष 2017 में इंडिया इंफो फाइनेंस लिमिटेड, सेक्टर-63 में काम करते थे। यहां इनकी मुलाकात नीरज, अजहर व अमरपाल से हुई। कंपनी के पास देश की कई इंश्योरेंस कंपनियों का डाटा था। इसके आधार पर आरोपियों ने गिरोह बना लिया और लोगों से संपर्क कर आकर्षक ऑफर देकर ठगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने रखे थे फर्जी नाम, लड़की आवाज में बात करता था सरगना
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी नाम रखे हुए थे। सभी फर्जी नाम से बीमा कराने का झांसा देते थे। नीरज लड़की की आवाज निकालता था और डीपी में भी युवतियों की फोटो लगाकर व्हाट्स एप चैट करता था। नीतू भी आकर्षक ऑफर का झांसा देती थी। अमरपाल ने एमसीए कर रखा है। हार्ले डेविडसन बाइक भी अमरपाल की है।
करोड़ों की बनाई संपत्ति, गैंगस्टर की होगी कार्रवाई
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कई शहरों में संपत्ति खरीदी है। अमरपाल ने डासना, राजनगर एक्सटेंशन व देहरादून में फ्लैट खरीदे हैं। नीरज ने गाजियाबाद में प्लॉट व फ्लैट और अजहर ने मसूरी व डासना में संपत्ति खरीदी है। आरोपियों की बाकी संपत्तियों के बारे में पता किया जा रहा है। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी और अवैध धन से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
पैसे रिफंड कर जीतते थे विश्वास
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि ये आरोपी पहले बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल लेते थे और फिर आकर्षक ऑफर बताकर इंश्योरेंस कंपनियों में निवेश कराने के लिए तैयार करते थे। इसके बदले उन्हें कंपनी के फर्जी कागज भेजते थे। कुछ पैसे निवेश कराने के बाद उन्हें उससे अधिक रकम कुछ समय में ही रिफंड कर देते थे। इससे बुजुर्गों का विश्वास बढ़ जाता था। पीड़ित रियाज हसन को भी इन आरोपियों ने पहले सात लाख रुपये वापस कर दिए थे। इसके बाद उनका विश्वास इन पर बढ़ गया था और 1.44 करोड़ रुपये निवेश कर दिए।
पुलिस टीम को 75 हजार रुपये का इनाम
कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को 75 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार की तरफ से प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और उनकी टीम को 50 हजार रुपये और डीसीपी नोएडा राजेश एस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को कहा- शुक्रिया
रियाज हसन की पत्नी नफीस फातिमा ने नोएडा पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। फातिमा ने बताया कि जिंदगी भर की कमाई चली गई थी। नोएडा पुलिस ने उसे वापस दिलाकर हमें जीने का रास्ता दिया है। हमारे पास कुछ नहीं बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed