फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फ्लैट में चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार

फ्लैट में चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2019 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
फ्लैट में चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार
फ्लैट में चोरी करने वाला नौकर मां के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। ओमेक्स सोसाइटी के फ्लैट से ज्वेलरी चोरी करने वाले नौकर को पुलिस ने उसकी मां के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मां के साथ चोरी की ज्वेलरी बेचने दिल्ली जा रहा था। कोतवाली फेज टू पुलिस ने आरोपियों से पांच लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, सरला कक्कड़ सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स फोरेस्ट सोसाइटी में रहती हैं। उन्होंने डिबाई, बुलंदशहर निवासी अजय राघव को घरेलू कामकाज के लिए रखा था। 22 दिसंबर को राघव उनके घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कर भाग गया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अजय ने पहले भी इसी तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। फिलहाल, वह हैदराबाद में किसी के घर पर काम कर रहा था। कुछ दिन पहले ही अजय हैदराबाद से अपने घर आया था। अजय और उसकी मां रतनेश देवी मंगलवार सुबह आभूषण लेकर बेचने के लिए घर से दिल्ली के लिए निकले थे। पुलिस को पहले से ही इसकी सूचना मिल गई थी। जैसे ही दोनों फेज दो स्टैंड पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मां से भी चोरी की चेन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed